केलांग स्कूल में छात्राओं को सिखाए गए आत्मरक्षा के गुर 

शनिवार को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा, "सशक्त महिला" योजना के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला केलांग में छात्राओं के आत्मरक्षा शिविर का आयोजन किया गया।

Nov 19, 2023 - 17:00
Nov 19, 2023 - 17:06
 0  450
केलांग स्कूल में छात्राओं को सिखाए गए आत्मरक्षा के गुर 

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल 

शनिवार को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा, "सशक्त महिला" योजना के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला केलांग में छात्राओं के आत्मरक्षा शिविर का आयोजन किया गया। इस एक दिवसीय शिविर में आत्मरक्षा पुलिस विभाग द्वारा उदयपुर खंड से महिला पुलिस कर्मी मनीषा ने स्कूल की छात्राओं को आत्मरक्षा के गुरु सिखाए। उन्होंने को छात्राओं बताया कि उन्हें अपने आप को कमजोर सोचने की आवश्यकता नहीं है। वह अपनी आत्मरक्षा खुद कर सकती है और किसी पर भी निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं। उन्होंने छात्राओं को जीवन में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास अधिकारी खुशबिंदर ने महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजना के बारे में जानकारी दी । इस मौके पर उपशिक्षा निदेशक  सतीश राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला के प्रधानाचार्य रमेश एवं पाठशाला के सभी अध्यापक एवं अध्यापिका भी उपस्थित रहे । 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0