ताबो में अनुराधा राणा का भव्य स्वागत, सुनी समस्याएं
काजा के ताबो में विधायक अनुराधा राणा का जोरदार स्वागत, टशी छेरिंग ने कांग्रेस जॉइन की, जनसमस्याओं के समाधान के दिए निर्देश।
रोज़ाना हिमाचल ब्यूरो। काजा
लाहुल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा के ताबो पहुंचने पर स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष दोरजे अंगरूप, ब्लॉक अध्यक्ष दोरजे छेरिंग, पूर्व अध्यक्ष आदिवासी कांग्रेस राहुल सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान ताबो निवासी एवं बिजली विभाग से सेवानिवृत्त टशी छेरिंग ने विधायक अनुराधा राणा की कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर विधायक ने क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं।
उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसमस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए। विधायक ने कहा कि क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और इसके लिए वे लगातार प्रयासरत हैं।
इस मौके पर टीएसी सदस्य छेवांग, केसंग रापचिक, सन्नी, ब्लॉक महासचिव छटुप दोरजे, बूथ अध्यक्ष प्रकाश, माने ओमा, सुनील, भगत राम, समथन और तनु सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0