नए साल में चिट्टा तस्करों पर पुलिस का बड़ा प्रहार

शिमला पुलिस ने जनवरी 2026 में एनडीपीएस के 37 मामलों में 68 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया। चिट्टा, चरस और अफीम की बड़ी बरामदगी।

Feb 2, 2026 - 13:17
 0  9
नए साल में चिट्टा तस्करों पर पुलिस का बड़ा प्रहार

शिमला। नए साल की शुरुआत में ही चिट्टा तस्करों पर शिमला पुलिस का चाबुक ताबड़तोड़ तरीके से चला है। शिमला पुलिस ने नए साल की शुरुआती महीने जनवरी माह में ही एनडीपीएस के केसों में नाइजीरिया, पंजाब, बेस्ट बंगाल, यूपी, नेपाल, बिहार व मेघालय के सात नशा तस्करों सहित 68 आरोपी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से जनवरी माह में एनडीपीएस एक्ट के तहत कुल 37 मामले दर्ज किए हैं, जिनमें 68 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इन मामलों में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल पाए गए हैं, लेकिन अन्य राज्यों और विदेश से जुड़े तस्करों की मौजूदगी ने नशे के नेटवर्क को और अधिक गंभीर बना दिया है। पुलिस आंकड़ों के अनुसार गिरफ्तार 68 आरोपियों में से 61 शिमला जिला और हिमाचल प्रदेश के ही निवासी हैं। इसके अलावा सात आरोपी अन्य राज्यों से संबंधित हैं, जबकि एक आरोपी विदेशी नागरिक है। बाहरी आरोपियों में उत्तर प्रदेश से तीन, पंजाब, बिहार और मेघालय से एक-एक व्यक्ति शामिल है, जबकि एक आरोपी नेपाल का निवासी है।

नशा तस्करों पर पुलिस की पैनी नजर
जनवरी 2026 में दर्ज एनडीपीएस के मामलों में पुलिस ने 30 मामलों में 268.92 ग्राम चिट्टे की खेप बरामद की है। इन मामलों में 57 लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा चरस के छह मामलों में लगभग दो किलो 44 ग्राम चरस जब्त की गई, जिनमें दस आरोपी पकड़े गए। अफीम के एक मामले में 129.230 ग्राम अफीम की बरामद की है।३

हिमाचल में साल दर साल बढ़ते जा रहे मामले
यदि पिछले वर्ष की इसी अवधि से तुलना की जाए तो जनवरी 2025 में शिमला जिला में एनडीपीएस एक्ट के तहत 22 मामले दर्ज किए गए थे। उस समय चिट्टा के 11 मामलों में करीब 388.860 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ था, जबकि चरस के नौ मामलों में लगभग एक किलो 715 ग्राम चरस पकड़ी गई थी। साल 2025 में कुल 46 लोगों को आरोपी बनाया गया था। इस तुलना से साफ है कि 2026 में मामलों और गिरफ्तार आरोपियों की संख्या दोनों में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।

नशा तस्करी में इस्तेमाल छह गाडिय़ां जब्त
जनवरी 2026 में शिमला जिला के एनडीपीएस मामलों में 13 वाहन जब्त किए गए। इनमें दस कारें, दो ट्रक और एक बाइक शामिल है। एसएसपी शिमला संजीव गांधी का कहना है कि शिमला जिला में नशे के खिलाफ अभियान लगातार ते३ज किया गया है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करी के नेटवर्क को तोडऩे के लिए सख्त कार्रवाई, नियमित जांच की जा रही है।

घुमारवीं में कार सवारों से पकड़ा 15.9 ग्राम चिट्टा
घुमारवीं। पुलिस थाना घुमारवीं की टीम ने मल्यावर सडक़ के पास नाकाबंदी के दौरान एक कार में सवार मंडी जिला के दो युवकों से 15.9 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपियों की पहचान आंशुल ठाकुर निवासी गांव झलेड़ मंडी तथा कपिल कुमार निवासी गांव टिक्कर मंडी के रूप में हुई है। पुलिस ने मल्यावर के समीप नाकाबंदी के दौरान कार सवारों से चिट्टा बरामद किया है। डीएसपी विशाल वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0