सुक्खू बजट पर कांग्रेस नेता का बड़ा बयान, कर्मचारियों और आम जनता को राहत

हिमाचल के सीएम सुक्खू के बजट को जनहितकारी बताया गया। पेंशन, फ्री बिजली और गरीब बेटियों के लिए बड़ी घोषणाएं शामिल।

Mar 22, 2026 - 13:49
 0  81
सुक्खू बजट पर कांग्रेस नेता का बड़ा बयान, कर्मचारियों और आम जनता को राहत

सुमन महाशा। कांगड़ा
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व तेजतर्रार प्रवक्ता एवं गवर्निंग बॉडी परिवार एवं स्वास्थ्य विभाग के (एनआरएचएम) के सदस्य व  माता बज्रेश्वरी मंदिर के ट्रस्टी पंडित अशोक हिमाचली ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार के बजट को जनता हित के लिए बताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश और देश में दमदार मुख्यमंत्री और एकदम से फैसला लेने वाले डेरिंग मुख्यमंत्री के रूप में जाने जाते हैं। हिमाचल प्रदेश के अंदर केंद्र की भाजपा सरकार ने आरडीजी और जीएसटी को बंद करके जनता के ऊपर कुठाराघात किया है। हिमाचल की जनता केंद्र और प्रदेश के बीजेपी के सरकार को भविष्य में नहीं बक्शेगी ! आर्थिक संकट के बावजूद भी मुख्यमंत्री ने अपना लोहा मनवाया है, ऐसे मुख्यमंत्री प्रदेश और देश में बहुत कम देखने को मिलते हैं। हिमाचल की जनता जानती है की मुख्यमंत्री गरीबों का दर्द कैसे समझते हैं। 
मुख्यमंत्री ने जनता और कर्मचारियों के हित वाला बजट पेश किया है, जिससे समाज के हर वर्ग को राहत मिली है। विशेष वित्तीय बाधाओं के बावजूद CM ने एक शानदार बजट पेश किया है, जो राज्य की जनता के कल्याण के प्रति उनकी क्षमता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री ने दिव्यांगों की सामाजिक पेंशन 1700 से बढ़ाकर 3000 रुपये कर दी हैऔ र गरीब बच्चियों के लिए 'मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना' के तहत दी जाने वाली राशि को 50,000 रुपये कर दिया है। मुख्यमंत्री ने राज्य के एक लाख सबसे गरीब परिवारों को 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने का एक सराहनीय कदम उठाया है; यह कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र का हिस्सा था और यह राज्य की जनता को आश्वस्त करता है कि वे घोषणापत्र में किए गए सभी वादों को पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री ने कांगड़ा जिले को भी प्राथमिकता दी है और इस जिले के लिए कई बड़ी परियोजनाओं की घोषणा की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0