5.77 ग्राम हेरोइन के साथ तीन लोग गिरफ्तार
पुलिस थाना कांगड़ा के अंतर्गत शुक्रवार को 5.77 ग्राम हेरोइन रखने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

सुमन महाशा। कांगड़ा
पुलिस थाना कांगड़ा के अंतर्गत शुक्रवार को 5.77 ग्राम हेरोइन रखने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार यह गिरफ्तारी समेला के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक नियमित जांच के दौरान कि गई है। तीनों व्यक्तियों की पहचान 46 साल के रविंदर कुमार, 36 साल के आशिम कुमार और 29 साल के संजय कुमार के रूप में हुई है।
बता दें कि आरोपियों को आज स्थानीय अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
What's Your Reaction?






