विशेष बच्चों की दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का हुआ समापन

रोटरी हेल्पेज फाउंडेशन द्वारा सलियाणा में आयोजित दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता में विशेष विद्यालयों के 83 बच्चों ने भाग लिया। चिन्मय ऑर्गेनाइजेशन ने शानदार प्रदर्शन कर शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

Oct 24, 2024 - 11:57
 0  288
विशेष बच्चों की दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का हुआ समापन
विशेष बच्चों की दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का हुआ समापन

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

सुमन महाशा। कांगड़ा 

रोटरी हेल्पेज फाउंडेशन सलियाणा में सक्षम बच्चों के लिए  दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन हुआ। पालमपुर रोटरी हेल्पेज फाउंडेशन के संस्थापक डॉ. शिव कुमार शर्मा की स्मृति में 22 और 23 अक्तूबर को इन खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। रोटरी आई फाउंडेशन के निदेशक डॉ. सुधीर सल्होत्रा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहे। फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. अश्वनी कुमार ने मुख्य अतिथि एवं माननीय अन्य अतिथियों का स्वागत किया। 
मुख्यातिथि ने खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेयताओं को पुरस्कृत किया। अपने भाषण में उन्होंने कहा कि इस खेल आयोजन से विशेष रूप से सक्षम बच्चों के कौशल और उत्साह को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया गया। 

पालमपुर रोटरी हेल्पेज फाउंडेशन के महासचिव डॉ. विवेक शर्मा ने जानकारी दी कि कांगड़ा जिला के चार विशेष विद्यालयों सूर्योदय सोशल स्कूल खनियारा, हार्मनी स्पेशल स्कूल धर्मशाला, चिन्मय ऑर्गेनाइजेशन फॉर रूरल डेवलपमेंट सिद्धबाड़ी, रोटरी सेवा आश्रम सलियाणा
की टीमों से आए 83 सक्षम बच्चों ने बढ़-चढ़कर इस प्रतियोगिता के विभिन्न खेलों में भाग लिया। उन्होंने विशेष विद्यालयों से आए बच्चों के उत्साह और भागीदारी को उजागर करते हुए प्रतियोगिता के दौरान आयोजित कार्यक्रमों पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत व कार्यक्रम की सफलता के बारे में बताया। 
समारोह में वरिष्ठ उपाध्यक्ष वाई.पी. नागपाल, वित्त सचिव डॉ. बी.सी. अवस्थी, पालमपुर रोटरी हेलपेज फाउंडेशन मरांडा के महाप्रबंधक राघव शर्मा, और फाउंडेशन के दानदाता डॉ. ध्रुव देव शर्मा भी उपस्थित रहे। 
चिन्मय ऑर्गेनाइजेशन फॉर रूरल डेवलपमेंट सिद्धबाड़ी सभी प्रतियोगिताओं में विजेता रहा। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता रहे छात्र-छात्राएं राज्यस्तरीय बास्केटबाल, फुटबॉल,बैडमिंटन और वालीबॉल प्रतियोगिताओं में भी हिस्सा लेंगे।
खेलकूद प्रतियोगिताओं में 50 मीटर रेस में लड़कों में हिमांशु, साहिल, अमन।  लड़कियों में अनामिका, अंजलि, आरुषि क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय , 100 मीटर रेस में गजन, पारीक, अंकित । लड़कियों में सलोनी, कोमल,अंशिका क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रहे । 200 मीटर रेस में लड़कों में सुरेश, ऋषभ, निखिल और लड़कियों में सलोनी, नलिनी और कविजना प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर रेस में सुरेश, ऋषभ, निखिल क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रहे जबकि लड़कियों में मौली प्रथम स्थान पर रही। सॉफ्ट बॉल में सूरज, केवल और अखिल लड़कियों में अंजली, कनिका और अंशिका क्रमशः प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान पर रहे । शॉर्ट पुट में सुरेश, अभिषेक, सोनू और लड़कियों में कविजना, डिंपल और पिंकी क्रमशः प्रथम द्वितीय और तीसरे स्थान पर रहे। बैडमिंटन में सुरेश सागर और हर्ष प्रथम स्थान पर रहे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0