माता ब्रजेश्वरी देवी की जयंती के मौके पर आरएस बाली ने टेका माथा

माता ब्रजेश्वरी देवी जयंती पर कांगड़ा मंदिर में भव्य जागरण, हजारों श्रद्धालु पहुंचे, आरएस बाली ने पूजा कर मंदिर विकास पर चर्चा की।

Feb 1, 2026 - 17:26
Feb 1, 2026 - 19:14
 0  45
माता ब्रजेश्वरी देवी की जयंती के मौके पर आरएस बाली ने टेका माथा

सुमन महाशा। कांगड़ा माता ब्रजेश्वरी देवी की जयंती के पावन अवसर पर कांगड़ा स्थित प्राचीन ब्रजेश्वरी मंदिर में पूरे दिन भक्तिमय माहौल बना रहा। माता के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजता रहा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता का आशीर्वाद लेने पहुंचे। इस शुभ अवसर पर मंदिर में भव्य जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्ति गीतों और आरती के माध्यम से माता की महिमा का गुणगान किया।

इस विशेष मौके पर हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली परिवार सहित ब्रजेश्वरी मंदिर पहुंचे। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर माता के चरणों में माथा टेका। मंदिर के वरिष्ठ पुजारी द्वारा उन्हें पारंपरिक विधि से पूजा करवाई गई। इसके उपरांत आर.एस. बाली ने मंदिर अधिकारी शिवाली ठाकुर और वरिष्ठ पुजारियों से मुलाकात कर मंदिर के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।

आर.एस. बाली ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में सराय भवन के निर्माण हेतु 50 लाख रुपये देने की घोषणा वह पहले ही कर चुके हैं और इस भवन का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। उन्होंने माता ब्रजेश्वरी देवी की जयंती पर कांगड़ा वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है कि हमें माता के चरणों में निवास करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने माता से समस्त जनों पर कृपा बनाए रखने की कामना की।

आर.एस. बाली ने यह भी कहा कि कांगड़ा मंदिर और कांगड़ा शहर के सौंदर्यीकरण के लिए जल्द ही नए विकास कार्य शुरू किए जाएंगे। इस अवसर पर मंदिर अधिकारी और वरिष्ठ पुजारियों द्वारा उन्हें माता की चुनरी और तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0