बज्रेश्वरी मंदिर में यज्ञ पूर्ण, अजय वर्मा ने डाली आहुति
कांगड़ा के बज्रेश्वरी मंदिर में महाशक्तचंडी यज्ञ का समापन हुआ। एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने पूर्णाहुति डालकर पूजा-अर्चना की, हजारों श्रद्धालु पहुंचे।
सुमन महाशा। कांगड़ा
नवरात्र के त्योहार में बज्रेश्वरी मंदिर में दुर्गा सप्तशती पाठ का विशेष आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य विश्व कल्याण करना रहा। यह पाठ 9 दिन चला इसमें 700 श्लोक और 13 अध्याय पढ़े गए व गायत्री जाप भी किया गया। इस पाठ को करने के लिए 11 पंडित 9 दिन तक विधि विधान से पूरा करने का कार्य करते रहे। अंतिम नवरात्र के दिन हवन किया गया और पूर्ण आहुति डाली गई। अंतिम नवरात्र के दिन हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा कांगड़ा मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने सर्वप्रथम मंदिर में चल रहे महाशक्तचंडी यज्ञ में पूजा अर्चना की और पूर्णाहुति डाली। उनसे पंडित आचार्य मदनलाल, राजेंद्र कुमार, क्रांति शर्मा, सचिन शर्मा सहित अन्य पंडितों ने विधिवत पूजा-अर्चना करवाई। इसके उपरांत उन्होंने मंदिर में माथा टेका और मां का आशीर्वाद लिया।मंदिर में उन्होंने कन्या पूजन भी किया। उन्होंने नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से दर्शन करवाने के कार्य के लिए प्रशासन की प्रशंसा की। उन्होंने कहा नवरात्र के दौरान मंदिर में भीड़ बहुत अधिक बढ़ जाती है और ऐसे समय में प्रशासन सभी को व्यवस्थित तरीके से दर्शन करवाए, यह कार्य महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा मन्दिर में श्रद्धालुओं की सुविधाओं हेतु कार्यों के लिए वह पूरा सहयोग देते रहेंगे। मंदिर अधिकारी शिवाली ठाकुर ने बताया सातवें नवरात्रे के दिन मंदिर में 5,89491 रुपये का चढ़ावा चढ़ा व श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाया गया। अष्टमी नवरात्र के दिन मंदिर में 20 हजार श्रद्धालुओं ने माथा टेका।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0