अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा की बैठक सम्पन्न, 7 दिसम्बर को होगा भव्य महासम्मेलन – सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज होंगे मुख्य अतिथि

लाज सोनी होटल कांगड़ा में हुई अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा की बैठक में 7 दिसम्बर 2025 को महासम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा हुई।

Aug 31, 2025 - 22:47
Aug 31, 2025 - 22:49
 0  72
अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा की बैठक सम्पन्न, 7 दिसम्बर को होगा भव्य महासम्मेलन – सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज होंगे मुख्य अतिथि

सुमन महाशा। कांगड़ा
अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा पंजी. हिमाचल प्रदेश सफाई कर्मचारी प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को लाज सोनी होटल, गुप्त गंगा रोड पर प्रदेश अध्यक्ष सुदेश कुमार काका की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस मौके पर महासभा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुदेश सहोत्रा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक की शुरुआत जिला अध्यक्ष अशोक कुमार गढ़वालिया ने सभी पदाधिकारियों का स्वागत कर किया। प्रदेश महासचिव संजय तेजा ने आगामी 7 दिसम्बर 2025 को आयोजित होने वाले वाल्मीकि समाज एवं सफाई कर्मचारी मित्र महासम्मेलन की रूपरेखा प्रस्तुत की।

उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में कांगड़ा-चंबा लोकसभा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज शिरकत करेंगे। साथ ही अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा (पंजी.) नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामगोपाल राजा मुख्य विशेष अतिथि होंगे। सम्मेलन में देशभर से पदाधिकारी हिमाचल की देवभूमि में भाग लेंगे।

बैठक में तय किया गया कि सम्मेलन का मुख्य मुद्दा वाल्मीकि समाज के अधिकारों की मांग एवं सफाई कर्मचारियों के शोषण को समाप्त करना होगा। इसके लिए महासभा ने वचनबद्धता दोहराई। सम्मेलन को सफल बनाने हेतु मंच संचालन, स्वागत, लंगर, ट्रांसपोर्टेशन, आवास, अनुशासन और फर्स्ट-एड समेत कई समितियों का गठन किया गया।

📌 नई नियुक्तियां

बैठक के दौरान संगठन स्तर पर नई नियुक्तियां की गईं –

  • अमित कुमार (सपुत्र पूर्ण चंद) – प्रदेश उपाध्यक्ष, सफाई प्रकोष्ठ

  • अलोक भारती (सपुत्र प्रदीप भारती) – प्रदेश संयुक्त सचिव

  • जितेन्द्र कुमार, पपरोला – प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य

  • गौरव कुमार (सपुत्र प्रेम पाल) – जिला कांगड़ा वरिष्ठ उपाध्यक्ष

  • सुश्री अंजलि देवी (सपुत्री बोधराज) – प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, माता सीता शक्ति वाहिनी

📌 बैठक में उपस्थित प्रमुख पदाधिकारी

वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष कुमार, महासचिव संजय तेजा, माता सीता शक्ति वाहिनी की प्रदेश उपाध्यक्ष कंचन बाला, महासचिव शगुन कौडल, संगठन सचिव खुशबू, टीना खोखर, सरिता सहोंतरा, साक्षी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद बोता, अलोक भारती, ट्रांसपोर्ट कमेटी अध्यक्ष साहिल, शुभम बोता, अंजलि, गौरव, अमित व जितेन्द्र कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0