अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा पंजीकृत हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष दीपक लहोरवी का तूफानी दौरा

अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा हिमाचल के प्रदेश अध्यक्ष दीपक लहोरवी ने चंबा जिले के डलहौजी में आयोजित बैठक के दौरान संगठन विस्तार व समाज हित में अहम नियुक्तियों की घोषणा की।

May 21, 2025 - 09:59
 0  144
अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा पंजीकृत हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष दीपक लहोरवी का तूफानी दौरा

सुमन महाशा। कांगड़ा

गत शनिवार को जिला चम्बा के सदर डलहौजी में दीपक लहोरवी की अध्यक्षता मे फॉरेस्ट होटल सदर डलहौजी मे महत्वपूर्ण  बैठक का आयोजन किया गया। इनके साथ राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुदेश सहोंतरा, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव राकेश गिल, जिलाध्यक्ष अशोक गढ़वालिया, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष सहोंतरा विशेष अतिथि के रूप से उपस्थित हुए।
सर्वप्रथम भगवान वाल्मीकि  के चरणों मे प्रदेश अध्यक्ष ने ज्योति प्रज्वलित की। उसके बाद भगवान वाल्मीकि व बाबा  भीमराव अम्बेडकर के चरणों में सभी पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित किये। इस मौका पर स्थानीय वाल्मीकि सभा के प्रधान ने तबीयत खराब होने के बावजूद उपस्थिती दर्ज करवाई। बैठक का मुख्य उद्देश्य कि प्रदेश मे शीघ्र ही अखिल भारतीय वाल्मीकि महासभा हिमाचल का विस्तार करके मजबूत संगठन की नींव रखी जाए। इस मौका पर सदर डलहौजी से अरुण कुमार को प्रदेश उपाध्यक्ष व संजीव कुमार को प्रदेश संगठन सचिव के पद पर नयुक्त करके मौका पर न्युक्ति पत्र दिए। दीपक लहोरवी ने अपने सम्बोधन  में संगठन की विस्तृत जानकारी दी ओर सभी को संगठित होने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि युवाओं ओर महिलाओं को भी संगठित होकर समाज में आ रही समस्याओं के विरुद्ध लड़ना होगा ओर युवाओं को नशे से दूर रहना होगा। राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव राकेश गिल ने कहा कि अगर समाज को आगे बढ़ना है तो अपने बच्चो को शिक्षा के क्षेत्र मे आगे लाना होगा। अंत में राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुदेश सहोंतरा ने कहा की प्रदेश सरकार को सुप्रीम कोर्ट के फैसले अनुसार वाल्मीकि समाज को पृथक आरक्षण लागू करे।  साथ ही सफाई कर्मचारियों के साथ हो रहे शोषण के मध्य नजर सफाई ठेका प्रथा को बंद किया जाए। इसके विरुद्ध देश व्यापी आंदोलन छेड़ा जायेगा। अंत में स्थानीय वाल्मीकि सभा के प्रधान ने आए हुए सभी पदाधिकारियों का धन्यवाद किया। इस मौका पर संजीव कुमार, अरुण अटवाल, अश्वनी कुमार, साहिल पामा, कार्तिक बैंस, अखिल मट्टू, रणजीत कुमार, कुलदीप गिल, अर्णव नाहर, सनी वेदी, टिंकू कुमार व आशीष बैंस आदि मुख्य रूप से उपस्तिथ थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0