नगरोटा में काव्य संग्रह ‘व्हेयर ड्रीम्स लर्न टू ब्रीद’ का लोकार्पण, बाली ने की सराहना
नगरोटा बगवां में काव्य-संग्रह ‘Where Dreams Learn to Breathe’ का लोकार्पण, विधायक बाली ने सराहना की। जानें कार्यक्रम की खास बातें।
रोजाना हिमाचल ब्यूरो। नगरोटा बगवां
नगरोटा बगवां में आयोजित राज्यस्तरीय लिडबड़ मेले के दौरान शिक्षाविद् एवं कवि संजीव सूरी के काव्य संग्रह ‘व्हेयर ड्रीम्स लर्न टू ब्रीद’ का लोकार्पण किया गया। संजीव सूरी एमसीएम डीएवी कॉलेज, कांगड़ा में अंग्रेज़ी के प्राध्यापक हैं। इस अवसर पर पुस्तक का विमोचन रघुबीर सिंह बाली, विधायक नगरोटा बगवां एवं अध्यक्ष, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड, ने किया।
कार्यक्रम में मुनीश शर्मा, एसडीएम नगरोटा बगवां, सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बाली ने अपने संबोधन में काव्य-संग्रह की सराहना करते हुए कहा कि इसमें प्रकृति, जीवन और मानवीय संवेदनाओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने धौलाधार से प्रेरित कविताओं जैसे ‘स्नोफॉल’ और ‘ब्रीदिंग ग्रेन’का उल्लेख करते हुए रचनाओं को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि ऐसी कृतियाँ समाज में संवेदनशीलता और सांस्कृतिक चेतना को मजबूत करती हैं।
इस मौके पर संजीव सूरी ने कहा कि उनकी कविताएँ जीवन के विभिन्न अनुभवों प्रकृति, संबंधों और दैनिक जीवन से प्रेरित हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0