केंद्रीय विद्यालय नादौन में विश्व चिंतन दिवस मनाया, स्काउट गाइड के मूल्यों पर दिया गया जोर

शनिवार को पीएम श्री केंद्रीय वि‌द्यालय नादौन में लार्ड बेडेन पावेल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विश्व चिंतन दिवस मनाया गया।

Feb 22, 2025 - 21:06
 0  81
केंद्रीय विद्यालय नादौन में विश्व चिंतन दिवस मनाया, स्काउट गाइड के मूल्यों पर दिया गया जोर

रूहानी नरयाल। नादौन 

शनिवार को पीएम श्री केंद्रीय वि‌द्यालय नादौन में लार्ड बेडेन पावेल के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विश्व चिंतन दिवस मनाया गया। जिसमें वि‌द्यालय के प्राचार्य एस.डी. लखनपाल एवं शिक्षक गण व समस्त विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्राचार्य महोदय द्वारा स्काउट के जनक लॉर्ड बेडेन पावेल को श्रदांजलि अर्पित की गई और स्काउट ध्वज फहराया गया। नौवीं कक्षा के वि‌द्यार्थी आर्यव्रत और सूर्याश ने विश्व चिंतन दिवस पर प्रेरक भाषण दिया। उनके भाषणों ने युवाओं को दुनिया में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया। वि‌द्यालय के प्राचार्य एस डी लखनपाल ने बच्चों को स्काउट गाइड की किताबें पढ़ने के लिए प्रेरित किया और उन्होंने बताया कि इस स्काउट गाइड आंदोलन से हमारा मानसिक विकास के साथ-साथ शारीरिक सामाजिक व भावनात्मक विकास भी होता है। सभी बच्चे विश्व चिंतन दिवस के संदेश को अपने जीवन में अपनाये और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियां को समझे। इस मोके पर स्काउट गाइड के बच्चो एवं अन्य द्वारा स्वछता कार्यक्रम के अंतर्गत श्रमदान किया तथा विद्यालय परिसर में पोधा रोपण किया। अंत में प्राचार्य द्वारा इन बच्चों के कार्यों की सराहना की गई और बच्चों में अल्पाहार वितरित किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0