डिपुओं में अप्रैल से महंगा मिलेगा रिफाइंड तेल

Mar 26, 2026 - 20:30
 0  9
डिपुओं में अप्रैल से महंगा मिलेगा रिफाइंड तेल

रोजाना हिमाचल ब्यूरो। धर्मशाला
जिला कांगड़ा के तहत दर्ज 4,68,974 राशन कार्ड धारकों को अप्रैल में सस्ते राशन के डिपुओं में रिफाइंड तेल खरीदने के लिए अतिरिक्त पैसे देने होंगे। अब अप्रैल माह से रिफाइंड तेल का प्रति लीटर पैकेट 135 रुपए में मिलेगा। हालांकि अब तक इसकी कीमत राशन डिपो में जिसकी कीमत पहले 125 रुपए प्रति लीटर थी। अप्रैल माह से इन राशन कार्ड धारकों को रिफाइंड तेल खरीदने के लिए अतिरिक्त 10 रुपए का भुगतान करना होगा।
इससे विशेष रूप से गरीबी रेखा से नीचे और अन्य प्राथमिकता वाले परिवार इससे प्रभावित होंगे। गौरतलब है कि राशन डिपुओं में विभिन्न राशन कार्ड धारकों को सरकार द्वारा तय दरों पर सरसों का तेल, रिफाइंड, गेहूं, चावल, दालें, नमक, आटा वितरित किया जाता है। उधर, इस बारे में डीएफसी कांगड़ा पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि रिफाइंड तेल की ये बढ़ी कीमतें अप्रैल से वसूली जाएंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0