हिमाचल में स्क्रैप होंगे 15 साल पुराने वाहन, 12 स्क्रैप केंद्र खोलने की तैयारी

हिमाचल में 15 साल पुराने वाहनों को सरकार स्क्रैप करेगी, इसके लिए सरकार व परिवहन विभाग प्रदेश के 12 जिलों में 12 स्क्रैप केंद्र खोलने की तैयारी कर रहे हैं।

Jul 8, 2024 - 11:06
 0  315
हिमाचल में स्क्रैप होंगे 15 साल पुराने वाहन, 12 स्क्रैप केंद्र खोलने की तैयारी

Videos

View All
धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का बच्चों के प्रति स्नेह और अपनत्व एक बार फिर देखने को मिला। BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... BBMB एरियर मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली जीत की खुशी धर्मशाला में भी देखने को मिली। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में ब... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल दिव्य ज्योति दर्शन HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए HPTDC के चेयरमैन RS Bali विधानसभा भवन में दाखिल होने से पूर्व लोगों से मिलते हुए

अनिल कपलेश। बड़सर

हिमाचल में 15 साल पुराने वाहनों को सरकार स्क्रैप करेगी, इसके लिए सरकार व परिवहन विभाग प्रदेश के 12 जिलों में 12 स्क्रैप केंद्र खोलने की तैयारी कर रहे हैं। अक्तूबर महीने से इसकी शुरूआत हो सकती है। स्क्रैप के लिए जाने वाले वाहन के किसी भी स्पेयर पार्ट को रियूज यानी इस्तेमाल में नहीं लाया जा सकेगा। जब वाहन स्क्रैप के लिए जाएगा तो इसका पूरा रिकार्ड भी मैंटेन किया जाएगा। सरकार का तर्क है कि पुरानी हो चुकी गाड़ियों को लोग बेच देते हैं। एक समय में गाड़ी पुरानी हो जाती है और कबाड़ बन जाती है लेकिन इनके कुछ पार्ट्स को मैकेनिक खोल कर प्रयोग करते रहते हैं और यह इस्तेमाल चलता रहता है। वहीं ऐसा करने से सरकार की पुराने वाहनों को खत्म करने की जो मंशा है वह पूरी नहीं होती। स्क्रैप पॉलिसी के तहत स्पेयर पार्ट्स को इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।

स्क्रैप केंद्र खोलने को लेकर कार्यशाला भी कर चुका है विभाग

परिवहन विभाग की ओर से हाल ही में इसको लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इसमें स्क्रैप केंद्र खोलने के इच्छुक लोगों को राज्य सरकार की स्क्रैप पॉलिसी के बारे में बताया गया। इसके लिए नियम व शर्तें क्या होंगी, इसकी जानकारी भी दी गई है। विभाग का कहना है कि जल्द ही इस की आगामी प्रक्रिया को शुरू कर दिया जाएगा। विभाग ने स्क्रैप केंद्र खोलने के लिए आवेदन मांगे थे। आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद विभाग आवेदनों की स्क्रूटनिंग कर रहा है। जल्द ही चयनित फर्म को कारोबार शुरू करने की अनुमति दी जाएगी।

नई गाड़ी के पंजीकरण पर 25 से 50 प्रतिशत मिलेगी छूट

स्क्रैप पाॅलिसी के अनुसार यदि कोई व्यक्ति गैर व्यावसायिक वाहन को स्क्रैप पॉलिसी के तहत स्क्रैप करवाता है तो नई गाड़ी खरीदने के बाद पंजीकरण पर उसे 25 प्रतिशत की छूट मिलेगी। इसी तरह व्यावसायिक वाहन पर यह छूट 50 प्रतिशत तक मिलेगी।

परिवहन विभाग निदेशक डीसी नेगी का कहना है कि देश सहित प्रदेश में भी 15 साल पुराने वाहनों को स्क्रैप किया जाएगा। प्रदेश में 15 साल पुरानी गाड़ियों की आरसी रद्द की जा रही है। वहीं प्रदेश में वाहनों के स्क्रैप केंद्र भी खोले जाएंगे। इसके लिए टैंडर प्रक्रिया जारी है। जिन लोगों ने स्क्रैप केंद्र खोलने को आवेदन किया है, जल्द ही प्रकिया पूरी कर कार्य आबंटित किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0