शाहपुर में 25 करोड़ से बनेगा परमार्थ इको विलेज, भरूपलाहड़ पंचायत भवन का लोकार्पण
विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने भरूपलाहड़ पंचायत भवन की पहली मंजिल का लोकार्पण किया।
विशाल वर्मा। शाहपुर
विधायक एवं उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने भरूपलाहड़ पंचायत भवन की पहली मंजिल का लोकार्पण किया। इस भवन के निर्माण पर 46 लाख रुपए खर्च किए गए हैं, जबकि पूरे पंचायत भवन पर कुल 1.14 करोड़ रुपए खर्च किए जा रहे हैं।
इस दौरान उन्होंने बताया कि भंद्रेला में गुरु चिदानंद सरस्वती के सानिध्य में 25 करोड़ रुपए की लागत से परमार्थ इको विलेज बनाया जा रहा है। वैदिक परंपराओं पर आधारित इस परियोजना में जैविक खेती और गरीब बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यहां 31 अक्तूबर को राज्यपाल के आगमन का कार्यक्रम प्रस्तावित है।
पठानिया ने बताया कि शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण विकास विभाग के तहत करीब 8.50 करोड़ रुपए के भवन निर्माण कार्य चल रहे हैं। लंज में 3.39 करोड़ रुपए से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन बनाया जा रहा है। यहां अल्ट्रासाउंड मशीन भी पहुंच गई है, जिसे जल्द शुरू किया जाएगा। वहीं, मनेई प्राथमिक स्कूल की मरम्मत के लिए सात लाख रुपए जारी किए गए हैं।
इससे पहले विधायक ने कौड़ियां में निजी बस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे आसपास के कई गांवों के लोगों को परिवहन सुविधा मिलेगी। उन्होंने कौड़ियां स्कूल भवन का निरीक्षण करने और हरिजन बस्ती में पांच लाख रुपए से रास्ता बनाने के निर्देश भी दिए। कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0