हिम कृषि योजना के तहत जिले में चयनित किए हैं 30 क्लस्टर: एडीसी

सोमवार को एडीसी कार्यालय में वार्षिक योजना के अनुमोदन के लिए बैठक का आयोजन किया गया।

Feb 3, 2025 - 17:31
 0  171
हिम कृषि योजना के तहत जिले में चयनित किए हैं 30 क्लस्टर: एडीसी

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

ब्यूरो। रोजाना हिमाचल

सोमवार को एडीसी कार्यालय में वार्षिक योजना के अनुमोदन के लिए बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला स्तरीय कोर कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने कहा कि हिम कृषि योजना के तहत अंतर्गत जिला काँगड़ा के लिए प्रत्येक विकास खंड में लगभग 40 -40 बीघा के 2 क्लस्टर चयनित किये गए हैं। पूरे जिला कांगड़ा में 30 क्लस्टर चयनित किये गए हैं। इन सभी क्लस्टरों में विभिन्न कृषि कार्यों पर मार्च 2025 तक लगभग 251 लाख रूपये खर्च करने का प्रावधान है। 

अतिरिक्त उपयुक्त ने बताया कि हिम कृषि योजना को कार्यन्वित करने के लिए विभिन्न स्तरों पर कमेटियों का गठन किया गया है ।क्लस्टर स्तर पर क्लस्टर कोर टीम, ब्लॉक स्तर पर ब्लॉक कोर टीम तथा जिला स्तर पर जिला कोर टीम का गठन किया गया है। इस योजना के दिशा निर्देशों के अनुसार वार्षिक योजना क्लस्टर कोर टीम द्वारा बनाई गई है और ब्लॉक कोर टीम तथा जिला कोर टीम ने हिम कृषि योजना के बेहतर कार्यान्वयन के सुझाव के साथ अपने अपने स्तर पर अनुमोदित कर दिया है।

उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत किसानों की आवश्यकता के अनुसार वीज, कृषि उपकरण इत्यादि उपलब्ध करबाए जायेंगे। किसानों के भ्रमण तथा किसान प्रशिक्षण शिविर आयोजित किये जायेंगे ताकि उस क्लस्टर में फसल विविधीकरण मुख्यता सबिजयों की खेती को बढ़ावा दिया जाये जिससे कि किसानों की आय में बढ़ोतरी हो सके। अतिरिक्त उपायुक्त विनय कुमार ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हिम कृषि योजना में बागवानी तथा पशुपालन की गतिविधियों को भी शामिल किया जाए ताकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में मदद मिल सके। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हिम कृषि योजना के तहत चल रही गतिविधियों की स्वयं माॅनिटरिंग सुनिश्चित करें। इससे पहले उपनिदेशक कृषि विभाग कुलदीप धीमान ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए हिम कृषि योजना के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0