मां बज्रेश्वरी के दरबार में 5,500 श्रद्धालुओं ने टेका माथा, अजय वर्मा ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने माता श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा में विधिवत पूजा-अर्चना की।
सुमन महाशा। कांगड़ा
शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन एचआरटीसी उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने माता श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा में विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने माता रानी का आशीर्वाद लेकर समस्त लोक कल्याण और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान कांग्रेस सचिव नवनीत शर्मा ने भी मंदिर में पूजा-अर्चना कर लोक कल्याण की प्रार्थना की। मंदिर के वरिष्ठ पुजारियों ने विधिवत पूजा संपन्न करवाई।
पूजा-अर्चना के बाद अजय वर्मा ने मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मंदिर के आसपास की गलियों और मिशन सड़क की मरम्मत का कार्य जल्द शुरू करने के निर्देश दिए। इसके बाद मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया।
अजय वर्मा ने कहा कि माता श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर कांगड़ा के लोगों के लिए आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहां देश और प्रदेश से हजारों श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे में श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने मंदिर में सुविधाओं के सुधार और विकास कार्यों के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।
मंदिर अधिकारी प्रकाश चंद के अनुसार, तीसरे नवरात्र पर करीब 5,500 श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। वहीं, दूसरे नवरात्र पर मंदिर में 3,68,845 रुपये का चढ़ावा चढ़ाया गया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0