बज्रेश्वरी मंदिर में पांचवें नवरात्रे पर 6200 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

शक्तिपीठ माता श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।

Oct 15, 2026 - 19:04
 0  9
बज्रेश्वरी मंदिर में पांचवें नवरात्रे पर 6200 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

सुमन महाशा। कांगड़ा

शक्तिपीठ माता श्री बज्रेश्वरी देवी मंदिर में शारदीय नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। मंदिर अधिकारी प्रकाश चंद के अनुसार, पांचवें नवरात्रे पर लगभग 6200 श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में माथा टेका। वहीं, चौथे नवरात्रे पर मंदिर में 4,73,390 रुपये का चढ़ावा चढ़ाया गया।

नवरात्रों के दौरान विश्व मानव रूहानी केंद्र की ओर से मंदिर परिसर में निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जा रहा है। अब तक करीब 2400 श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें मुफ्त दवाइयां दी जा चुकी हैं।

एसडीएम कांगड़ा डॉ. अंजलि गर्ग के दिशा-निर्देशों के तहत मंदिर प्रशासन श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुचारू दर्शन व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0