आरएस बाली ने शिमला और चंडीगढ़ में निकाले संविधान रक्षा मार्च में लिया हिस्सा

संविधान दिवस पर आरएस बाली ने शिमला और चंडीगढ़ में आयोजित संविधान रक्षा मार्च में भाग लिया। AICC ऑब्जर्वर के रूप में चंडीगढ़ में संभाली संगठनात्मक जिम्मेदारी।

Nov 27, 2026 - 11:01
 0  45
आरएस बाली ने शिमला और चंडीगढ़ में निकाले संविधान रक्षा मार्च में लिया हिस्सा
आरएस बाली ने शिमला और चंडीगढ़ में निकाले संविधान रक्षा मार्च में लिया हिस्सा

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन नकराना में क्रिकेट का रोमांच चरम पर! नकराना में क्रिकेट का रोमांच चरम पर! शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन चंबा के संघणी बाजार में संघणी बाजार में आग का तांडव! कई दुकानें और मकान राख, लाखों रुपये के नुकसान की आशंका चंबा के संघणी बाजार में संघणी बाजार में आग का तांडव! कई दुकानें और मकान राख, लाखों रुपये के नुकसान की आशंका हमीरपुर के नए बस अड्डे का नाम महाराणा प्रताप के नाम पर रखने की मांग एक बार फिर उठी है। राजपूत कल्याण सभा ने इस संबंध... हमीरपुर के नए बस अड्डे का नाम महाराणा प्रताप के नाम पर रखने की मांग एक बार फिर उठी है। राजपूत कल्याण सभा ने इस संबंध... कांगड़ा बस स्टैंड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति को अचानक हार्ट अटैक आने की सूचना सामने आई। कांगड़ा बस स्टैंड पर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति को अचानक हार्ट अटैक आने की सूचना सामने आई। मंडी जिले के गोहर उपमंडल के गणई चौक में आज सुबह गलत पार्किंग के चलते एक बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में बाइक को... मंडी जिले के गोहर उपमंडल के गणई चौक में आज सुबह गलत पार्किंग के चलते एक बाइक ट्रक की चपेट में आ गई। हादसे में बाइक को... महिला की परेशानी सुनते ही CM सुक्खू ने दिखाई तत्परता, अधिकारियों को दिए वन टाइम सेटलमेंट के निर्देश महिला की परेशानी सुनते ही CM सुक्खू ने दिखाई तत्परता, अधिकारियों को दिए वन टाइम सेटलमेंट के निर्देश मंडी के गोहर बाजार में युवकों की दबंगई! सोशल मीडिया पर दबंगई का वीडियो वायरल मंडी के गोहर बाजार में युवकों की दबंगई! सोशल मीडिया पर दबंगई का वीडियो वायरल शिमला के ओल्ड बैरियर में कहासुनी के बाद भिड़े वाहन चालक, हाथापाई से लगा लंबा ट्रैफिक जाम शिमला के ओल्ड बैरियर में कहासुनी के बाद भिड़े वाहन चालक, हाथापाई से लगा लंबा ट्रैफिक जाम चंबा के MLA डॉ. जनक ने फिर दिखाई संवेदनशीलता, मरीज की मदद कर बचाया चंडीगढ़ का दोबारा चक्कर चंबा के MLA डॉ. जनक ने फिर दिखाई संवेदनशीलता, मरीज की मदद कर बचाया चंडीगढ़ का दोबारा चक्कर किन्नौर जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) रिकांग पिओ के बॉयज हॉस्टल का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल... किन्नौर जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) रिकांग पिओ के बॉयज हॉस्टल का बताया जा रहा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल...

सुमन महाशा। कांगड़ा।

संविधान दिवस के अवसर पर नगरोटा बगवां के विधायक एवं हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने शिमला और चंडीगढ़ में आयोजित ‘संविधान रक्षा मार्च’ में भाग लिया। राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाए जा रहे ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत उन्होंने संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और नागरिकों के मताधिकार की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। चंडीगढ़ में उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के ऑब्जर्वर के रूप में संगठनात्मक जिम्मेदारी भी निभाई।

शिमला में अंबेडकर चौक से रिज मैदान तक निकला मार्च

आरएस बाली ने सबसे पहले हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल के नेतृत्व में शिमला में आयोजित संविधान रक्षा मार्च में हिस्सा लिया। यह मार्च चौड़ा मैदान स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक से ऐतिहासिक रिज मैदान पर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा तक निकाला गया।

इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लेते हुए संविधान की रक्षा और लोकतांत्रिक संस्थाओं को मजबूत बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संविधान की रक्षा की प्रतिज्ञा भी दिलाई गई।

आरएस बाली ने कहा कि भारतीय संविधान देश की एकता, अखंडता, सामाजिक न्याय, समानता और प्रत्येक नागरिक की गरिमा का आधार है। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा निर्मित संवैधानिक व्यवस्था ने हर भारतीय को समान अधिकार और सम्मान के साथ जीवन जीने का अवसर दिया है। इसकी रक्षा करना सभी का नैतिक और लोकतांत्रिक दायित्व है।

चंडीगढ़ में AICC ऑब्जर्वर के रूप में संभाली जिम्मेदारी

शिमला में कार्यक्रम में भाग लेने के बाद आरएस बाली हिमाचल प्रदेश एवं चंडीगढ़ कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल के साथ हेलीकॉप्टर से चंडीगढ़ पहुंचे। यहां उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित संविधान रक्षा मार्च में हिस्सा लिया।

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने आरएस बाली को ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत चंडीगढ़ के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। इस भूमिका में उन्होंने अभियान से जुड़ी गतिविधियों में भाग लेते हुए संगठनात्मक जिम्मेदारियों का निर्वहन किया।

मतदाता सूची में हर पात्र नागरिक का नाम सुरक्षित रहना जरूरी: बाली

चंडीगढ़ में आरएस बाली ने स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति जनता के मताधिकार में निहित है। प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रहना और उसे बिना किसी बाधा के मतदान का अवसर मिलना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान नागरिक अधिकारों और लोकतंत्र की बुनियादी भावना से जुड़ा है। उनके अनुसार, मतदाता सूचियों में पारदर्शिता, पात्र मतदाताओं के अधिकारों का संरक्षण और चुनावी प्रक्रिया में जनता का विश्वास बनाए रखना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए आवश्यक है।

संविधान के मूल सिद्धांतों की रक्षा के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध: आरएस बाली

आरएस बाली ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में पार्टी संविधान की मूल भावना, लोकतांत्रिक संस्थाओं की स्वतंत्रता और नागरिक अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों और संविधान में निहित समानता, स्वतंत्रता, बंधुत्व एवं सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को समझना और उनका पालन करना जरूरी है। संविधान की रक्षा तभी सुनिश्चित हो सकती है, जब प्रत्येक नागरिक अपने अधिकारों के प्रति जागरूक हो और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाए।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता संविधान की रक्षा, मताधिकार की सुरक्षा और लोकतांत्रिक संस्थाओं की मजबूती के इस संकल्प को गांव, पंचायत, ब्लॉक और बूथ स्तर तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0