डॉ. प्रदीप कुमार को AIARA-2026 अंतरराष्ट्रीय अकादमिक पुरस्कार से किया सम्मानित
कांगड़ा के लिए गर्व की बात है कि शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. प्रदीप कुमार को एपेक्सोरा इंटरनेशनल एकेडमिक एंड रिसर्च अवार्ड (AIARA)-2026 से सम्मानित किया गया है।
सुमन महाशा। कांगड़ा
कांगड़ा के लिए गर्व की बात है कि शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ. प्रदीप कुमार को एपेक्सोरा इंटरनेशनल एकेडमिक एंड रिसर्च अवार्ड (AIARA)-2026 से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार उन्हें शिक्षा एवं शोध के क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. प्रदीप कुमार डीएवी कॉलेज, कांगड़ा में अर्थशास्त्र विभाग के अध्यक्ष के रूप में सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा वे डीएवी कॉलेज, पालमपुर के प्राचार्य भी रह चुके हैं। वर्तमान में वे एनआईआईएलएम विश्वविद्यालय, कैथल, हरियाणा में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर के रूप में कार्यरत हैं।
यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार यूनिवर्सिटी ऑफ एडिनबर्ग, लुकाना, जाम्बिया, अफ्रीका द्वारा प्रायोजित किया गया। शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में डॉ. प्रदीप कुमार के लंबे समय से किए जा रहे कार्यों और योगदान को देखते हुए उन्हें इस सम्मान के लिए चुना गया।
डॉ. प्रदीप कुमार के नाम 52 पुस्तकें हैं। इसके साथ ही उन्होंने देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों में आयोजित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलनों तथा संगोष्ठियों में 51 शोध-पत्र प्रस्तुत किए हैं। उनके कई शोध-पत्र प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिकाओं तथा पुस्तकों में प्रकाशित हो चुके हैं।
शोध के क्षेत्र में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके मार्गदर्शन में अब तक 12 शोधार्थी पीएच.डी. की उपाधि पूरी कर चुके हैं, जबकि कई अन्य शोधार्थी वर्तमान में उनके निर्देशन में डॉक्टोरल शोध कर रहे हैं।
डॉ. प्रदीप कुमार की इस उपलब्धि से उनके शिक्षण संस्थानों, सहकर्मियों और विद्यार्थियों में खुशी का माहौल है। यह सम्मान हिमाचल प्रदेश और विशेष रूप से कांगड़ा क्षेत्र के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0