गैस आपूर्ति एजेंसियां लोगों के घरों तक गैस का आवंटन करें सुनिश्चित : डॉ अंजलि गर्ग

एसडीएम कांगड़ा डॉ अंजलि गर्ग ने कांगड़ा में गैस की सप्लाई करने वाली समस्त एजेंसियों को यह निर्देश जारी किए हैं कि लोगों के घर द्वार गैस का आवंटन सुनिश्चित करें।

Aug 25, 2026 - 21:35
 0  9
गैस आपूर्ति एजेंसियां लोगों के घरों तक गैस का आवंटन करें सुनिश्चित : डॉ अंजलि गर्ग

सुमन महाशा। कांगड़ा 

एसडीएम कांगड़ा डॉ अंजलि गर्ग ने कांगड़ा में गैस की सप्लाई करने वाली समस्त एजेंसियों को यह निर्देश जारी किए हैं कि लोगों के घर द्वार गैस का आवंटन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा गैस एजेंसियों के कार्य बारे निरंतर शिकायतें मिल रही हैं अधिकतर गैस एजेंसियां गैस आवंटन के लिए लोगों के घर तक छोटे वाहनों का प्रयोग ना करके बड़े वाहनों से आवंटन कार्य कर रही हैं जिसके कारण उनके बड़े वाहन लोगों के घरों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं परिणाम स्वरूप लोगों को नियम के अनुसार घर द्वार गैस का आबंटन नहीं हो पा रहा।

एसडीएम कांगड़ा ने सभी गैस एजेसियों को इस कार्य को गंभीरता से लेने और गैस के आवंटन के लिए छोटे वाहनों का प्रयोग करके लोगों के घर द्वार गैस का आवंटन करने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा यदि इन निर्देशों की कोई अवहेलना करता है और नियमों के अनुसार गैस का आवंटन नहीं करता पाया गया तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0