जमानाबाद मिंजर मेले में खेले गए हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले

जमानाबाद में आयोजित मिंजर मेले के दूसरे दिन मंगलवार को हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले खेले गए।

Jul 28, 2026 - 19:45
 0  18
जमानाबाद मिंजर मेले में खेले गए हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले
जमानाबाद मिंजर मेले में खेले गए हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले

सुमन महाशा। कांगड़ा

जमानाबाद में आयोजित मिंजर मेले के दूसरे दिन मंगलवार को हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले खेले गए। प्रतियोगिता में बतौर विशेष अतिथि सुप्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी नरेश कुमार स्याल पहुंचे। 

जूनियर वर्ग में फ़ाइनल मुक़ाबले में क़लियाड़ा और जे एम वी के बीच खेला गया जिसमें जे एम वी विजेता रही और क़लियाड़ा की टीम उपविजेता रही। सीनियर वर्ग में दड़म्ब टीम रही विजेता, दडम्ब टीम के खिलाड़ियों ने खेल भावना का परिचय प्राप्त कर उपस्थित लोगों का उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य विजय कुमार विजू रहे। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए उन्होंने आयोजकों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिलता है। साथ ही खेलों के प्रति युवाओं की रुचि बढ़ने से उनका शारीरिक और मानसिक विकास भी होता है।

प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ियों के साथ-साथ स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। मैदान में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीत के लिए पूरा जोर लगाया। फाइनल मुकाबलों के दौरान दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और रोमांचक मुकाबलों का आनंद लिया।

इस साल खेल प्रतियोगिताओं को आयोजित करने में अरनी यूनिवर्सिटी का सहयोग मेला कमेटी को मिला है। 

इस अवसर पर प्रधान अशोक काकू, हरजीत, विपन पॉल, ओम प्रकाश, सुनील, अक्षय, प्रमोद सिंह, हरि सिंह, गौवर्धन सिंह, साहेब सिंह, महेंद्र सिंह, मेसू, सुरेंद्र कुमार, अमरजीत सिंह, दीप, बुद्धि सिंह, राजकुमार, एंकर संदीप चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0