फिट कांगड़ा-2026: नशे के खिलाफ तीन दिवसीय यूथ फेस्ट का किया आयोजन

कांगड़ा में युवाओं को नशे से दूर रखने और फिटनेस के प्रति जागरूक करने के लिए ‘फिट कांगड़ा-2026 : एंटी चिट्टा, ड्रग फ्री यूथ फेस्ट’ का आयोजन किया जाएगा।

Oct 6, 2026 - 17:52
 0  63
फिट कांगड़ा-2026: नशे के खिलाफ तीन दिवसीय यूथ फेस्ट का किया आयोजन

सुमन महाशा। कांगड़ा

कांगड़ा में युवाओं को नशे से दूर रखने और फिटनेस के प्रति जागरूक करने के लिए ‘फिट कांगड़ा-2026 : एंटी चिट्टा, ड्रग फ्री यूथ फेस्ट’ का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर एसडीएम कांगड़ा डॉ. अंजली गर्ग ने संयुक्त कार्यालय भवन में प्रेस वार्ता की। इसके बाद उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

एसडीएम ने बताया कि तीन दिवसीय कार्यक्रम 9, 10 और 11 अक्तूबर को ऐतिहासिक बाण गंगा घाट कांगड़ा में आयोजित होगा। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना और उन्हें फिटनेस, स्वस्थ जीवनशैली तथा सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ना है।

9 अक्तूबर को शाम 5 से 8 बजे तक डिवोशनल जुंबा, फिटनेस गतिविधियां, नाटी और महाआरती होगी। 10 अक्तूबर को मैराथन, योग, मोटिवेशनल डिस्कशन, क्लासिकल टैलेंट हंट, डिवोशनल जुंबा, भांगड़ा और महाआरती का आयोजन होगा। 11 अक्तूबर को दिव्य महाआरती और भजन क्लबिंग होगी।

डॉ. अंजली गर्ग ने लोगों और युवाओं से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। बैठक में डीएसपी राजेश कुमार और एसएमओ डॉ. अल्पना सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0