चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में छाया जीएवी कांगड़ा
चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया।
सुमन महाशा। कांगड़ा
चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पठियार में आयोजित इस कार्यक्रम में करीब 70 स्कूलों के 470 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
सीनियर साइंस क्विज में सक्षम और गौरव की टीम ने तृतीय स्थान हासिल किया। एक्टिविटी कॉर्नर में अवंतिका ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में ध्रुव सिंह भूरिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
सीनियर वर्ग के एक्टिविटी कॉर्नर में हरलीन ने द्वितीय, जबकि देवांशी और सक्षम ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं, मैथ्स ओलंपियाड में इशांत ठाकुर ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. सुरेश शर्मा ने सभी विजेता विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की ऐसी उपलब्धियां अन्य छात्रों को भी विज्ञान एवं गणित के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0