राजपुर कॉलेज में नैक मूल्यांकन को लेकर मार्गदर्शन सत्र का किया आयोजन
गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म महाविद्यालय, राजपुर में नैक मूल्यांकन एवं मान्यता प्रक्रिया को लेकर ओरिएंटेशन एवं मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया गया।
मनोज धीमान। पालमपुर
गोस्वामी गणेश दत्त सनातन धर्म महाविद्यालय, राजपुर में नैक मूल्यांकन एवं मान्यता प्रक्रिया को लेकर ओरिएंटेशन एवं मार्गदर्शन सत्र आयोजित किया गया। इसमें महाविद्यालय के शिक्षकों और गैर-शिक्षक कर्मचारियों ने भाग लिया।
सत्र में कॉलेज मैनेजिंग सोसायटी के अध्यक्ष डॉ. देश बंधु, एसडी कॉलेज (लाहौर), अंबाला कैंट के पूर्व प्राचार्य डॉ. राजिंदर सिंह राणा तथा कंप्यूटर विभाग के प्रोफेसर डॉ. गिरिधर गोपाल ने विशेष रूप से भाग लिया।
डॉ. राजिंदर सिंह राणा ने प्रस्तुति के माध्यम से नैक मूल्यांकन की प्रक्रिया, विभिन्न मानकों और आवश्यक दस्तावेजों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अपने अनुभव भी साझा किए।
वहीं, डॉ. गिरिधर गोपाल ने नैक टीम द्वारा किए जाने वाले मूल्यांकन तथा दस्तावेजों और विभिन्न गतिविधियों के व्यवस्थित संकलन के महत्व पर प्रकाश डाला।
डॉ. देश बंधु ने नैक मूल्यांकन की तैयारियों को सफल बनाने के लिए सामूहिक प्रयास और आपसी सहयोग पर जोर दिया।
महाविद्यालय के निदेशक एवं प्रधानाचार्य डॉ. विवेक शर्मा ने सभी विशेषज्ञों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से नैक संबंधी तैयारियों को व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
इस दौरान विशेषज्ञों ने महाविद्यालय के विभिन्न विभागों और व्यवस्थाओं का निरीक्षण भी किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0