लोकतंत्र बचाने का नारा देने से पहले भाजपा अपने आचरण पर आत्ममंथन करे : देवेंद्र जग्गी
धर्मशाला के पूर्व महापौर देवेंद्र जग्गी ने भाजपा की ओर से आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली पर निशाना साधा है।
संजीव भारद्वाज। धर्मशाला
धर्मशाला के पूर्व महापौर देवेंद्र जग्गी ने भाजपा की ओर से आयोजित ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की बात करने वाली भाजपा को पहले अपने राजनीतिक आचरण और पुराने कार्यों का जवाब देना चाहिए।
जग्गी ने सवाल उठाया कि जब जंतर-मंतर पर छात्रों पर लाठियां बरसाई जा रही थीं, तब भाजपा नेताओं ने उनके अधिकारों के समर्थन में आवाज क्यों नहीं उठाई। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र केवल रैलियां निकालने और भाषण देने तक सीमित नहीं है, बल्कि जनता के अधिकारों और उनकी आवाज का सम्मान करना भी जरूरी है।
उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि विपक्ष जब चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी और वोट चोरी के मुद्दे उठाता है, तो भाजपा निष्पक्ष जांच की मांग का समर्थन नहीं करती।
जग्गी ने वाराणसी और नागपुर में भाजपा की हार का जिक्र करते हुए कहा कि जनता अब जागरूक हो रही है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज का सम्मान होना चाहिए और चुनाव प्रक्रिया पारदर्शी होनी चाहिए। लोकतंत्र बचाने का नारा देने से पहले भाजपा को अपने आचरण पर विचार करना चाहिए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0