जीएवी कांगड़ा की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन, अर्शिया चौधरी करेंगी स्टेट टूर्नामेंट में जिला कांगड़ा का प्रतिनिधित्व
जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा की छात्राओं ने स्कूल गेम्स के अंडर-19 वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया है।
सुमन महाशा। कांगड़ा
जीएवी पब्लिक स्कूल कांगड़ा की छात्राओं ने स्कूल गेम्स के अंडर-19 वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल का नाम रोशन किया है। शतरंज प्रतियोगिता में जीएवी की छात्राओं ने चैंपियन का खिताब अपने नाम किया, जबकि हैंडबॉल टीम ने उपविजेता रहकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाली अर्शिया चौधरी अब स्टेट टूर्नामेंट में जिला कांगड़ा का प्रतिनिधित्व करेंगी। वहीं, हैंडबॉल में भी स्कूल की दो छात्राओं का चयन स्टेट स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
प्रतियोगिता में सफलता के बाद खिलाड़ियों के स्कूल पहुंचने पर उनका सम्मान किया गया। स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. सुरेश शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि जीएवी के विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद और अन्य गतिविधियों में भी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत और लगन की सराहना करते हुए कोच दिनेश, शैलेष और सचिन देव को भी बधाई दी।
शतरंज टीम में ओजस्विनी, अंचल, धारा और अर्शिया चौधरी शामिल रहीं। हैंडबॉल टीम में नेहल, रैना, जिया, अर्शिया, शिवांगी, शगुन, वैष्णवी, वेदिका, अदिति, अर्षिता और वंशिका ने हिस्सा लिया। स्कूल स्टाफ ने भी खिलाड़ियों को आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0