11 पदों को भरने के लिए बाल विकास परियोजना कार्यालय कांगड़ा में लिए जाएंगे साक्षात्कार
बाल विकास परियोजना अधिकारी संदीप बग्गा ने बताया सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि बाल विकास परियोजना कांगड़ा जिला कांगड़ा के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनवाड़ी सहायिकाओं, आंगनबाड़ी क्रैच कार्यकर्ताओं व क्रैच सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने हेतु साक्षात्कार 18 सितंबर 2026 को रखे गए हैं
सुमन महाशा। कांगड़ा
बाल विकास परियोजना अधिकारी संदीप बग्गा ने बताया सर्वसाधारण को सूचित किया जाता है कि बाल विकास परियोजना कांगड़ा जिला कांगड़ा के अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों में आंगनवाड़ी सहायिकाओं, आंगनबाड़ी क्रैच कार्यकर्ताओं व क्रैच सहायिकाओं के रिक्त पदों को भरने हेतु साक्षात्कार 18 सितंबर 2026 को रखे गए हैं जिसके लिए आवेदन पत्रों को प्राप्त करने की अंतिम तिथि 16 सितंबर 2026 रखी गई है।
पदों को भरने के लिए प्रार्थी की आय समस्त स्रोतों से 50 हजार से अधिक नहीं होनी चाहिए। प्रार्थी की आयु 18 से 35 वर्ष होनी चाहिए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता क्रैच कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी सहायिका के पद के लिए शैक्षणिक योग्यता जमा दो पास होना अनिवार्य है। आंगनबाड़ी क्रैच सहायका के पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास होना अनिवार्य है। साक्षात्कार तिथि 18 सितंबर 2026 को सुबह 10:00 बजे बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय कांगड़ा में लिया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्य दिवस में बाल विकास परियोजना अधिकारी कार्यालय कांगड़ा में संपर्क कर सकते हैं।
आंगनबाड़ी सहायिकाओं के पद आंगनबाड़ी केंद्र जमानाबाद, खास तियारा, तरसुह ,बाल्मीकि मोहल्ला - 1, बांध -1, और बासी में हैं। आंगनबाड़ी क्रैच कार्यकर्ता के पद एसडीएम कोर्ट अपर वीरता में तथा क्रैच सहायिकाओं के पद एसडीएम कोर्ट अपर वीरता और कंदरेहड़ -2 में हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0