गांधी- शास्त्री जयंती की पूर्व संध्या पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का किया आयोजन
महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती की पूर्व संध्या पर एमसीएम डीएवी कॉलेज कांगड़ा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सुमन महाशा । कांगड़ा
महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती की पूर्व संध्या पर एमसीएम डीएवी कॉलेज कांगड़ा में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। राजनीति शास्त्र विभाग की ओर से इस अवसर पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बलजीत सिंह पटियाल के मार्गदर्शन में आयोजित प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, स्वावलंबन और सामाजिक सद्भाव जैसे विचारों को पोस्टरों के माध्यम से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने गांधी जी के जीवन-मूल्यों और उनके विचारों की वर्तमान समय में प्रासंगिकता को भी रचनात्मक तरीके से दर्शाया।
प्रतियोगिता का मूल्यांकन प्रो. दिनेश शर्मा और प्रो. शुभम आहलुवालिया ने किया। विषयवस्तु, रचनात्मकता और प्रस्तुतीकरण के आधार पर रुद्रांशी ने प्रथम स्थान हासिल किया। निहारिका और स्नेहा संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि आस्था बजाज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में राजनीति शास्त्र विभाग की सहायक आचार्या डॉ. शैलजा ठाकुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्राचार्य डॉ. बलजीत सिंह पटियाल ने विजेता विद्यार्थियों को बधाई दी और कहा कि ऐसी गतिविधियां विद्यार्थियों को महापुरुषों के आदर्शों और जीवन-मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0