घट्टा टोल प्लाजा पर भड़के लोग, सांसद ने NHAI को लगाई फटकार

कांगड़ा के घट्टा टोल प्लाजा विवाद पर सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में बैठक हुई। लोगों ने टोल हटाने की मांग उठाई, NHAI को फटकार और 10 दिन में रास्ता ठीक करने के निर्देश दिए।

Nov 14, 2026 - 20:09
 0  27
घट्टा टोल प्लाजा पर भड़के लोग, सांसद ने NHAI को लगाई फटकार

Videos

View All
छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन पुलिस का नाका देखते ही तेज रफ्तार में भागी काली कार, परवाणू में बैरिकेड्स तोड़कर बाइक को भी लिया चपेट में पुलिस का नाका देखते ही तेज रफ्तार में भागी काली कार, परवाणू में बैरिकेड्स तोड़कर बाइक को भी लिया चपेट में मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ मंडी में चिट्टे के खिलाफ एकजुट हुए लोग, CM सुक्खू ने एंटी चिट्टा वाकथान के दौरान दिलाई शपथ लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड लाहौल घाटी में बदला मौसम का मिजाज, सुबह से हो रही हल्की बर्फबारी; बढ़ी ठंड शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... शिमला के डीसी ऑफिस परिसर में एक बंदर ने ऐसा हंगामा मचाया कि वहां मौजूद लोग हैरान रह गए। बैंक में पैसे जमा करवाने जा र... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून अब सड़क सुरक्षा के लिए भी चिंता का विषय बनता जा रहा है। मनाली से एक ऐसा वीडियो सामन... स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम स्वच्छ सर्वेक्षण में नगर परिषद ठियोग ने चमकाया हिमाचल का नाम विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... विश्वप्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग स्थल बीड़-बिलिंग में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। टैंडम पैराग्लाइडिंग के दौरान ग्रेटर न... पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट पठानकोट-मंडी NH पर ट्रक और कार का हुआ एक्सीडेंट शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के प्रातः काल श्रृंगार दर्शन भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा भाई दूज पर महिलाओं को HRTC बसों में मुफ्त सफर, सूर्योदय से सूर्यास्त तक मिलेगी सुविधा हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे... हमीरपुर के भोटा-लदरौर सड़क मार्ग पर भोटा के समीप हुए सड़क हादसे का CCTV फुटेज सामने आया है। हादसे की पूरी घटना कैमरे...

सुमन महाशा। कांगड़ा
कांगड़ा के घट्टा टोल प्लाजा को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। शनिवार को मिनी सचिवालय में सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्थानीय लोगों ने टोल प्लाजा को नियमों के विपरीत बताते हुए इसे बंद करने की मांग उठाई। लोगों की शिकायतें सुनने के बाद सांसद ने NHAI अधिकारियों को फटकार लगाई और कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए।

10 किलोमीटर के नियम पर उठे सवाल, टोल हटाने की मांग

बैठक में स्थानीय विधायक पवन काजल, एसडीएम डॉ. अंजलि गर्ग और चंगर क्षेत्र सहित आसपास की करीब एक दर्जन पंचायतों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि घट्टा टोल प्लाजा की स्थापना निर्धारित नियमों के विपरीत की गई है। उनका कहना था कि नगर परिषद की सीमा से 10 किलोमीटर के भीतर टोल प्लाजा स्थापित नहीं किया जा सकता, जबकि घट्टा टोल प्लाजा की दूरी कांगड़ा नगर परिषद सीमा से महज 9.2 किलोमीटर बताई जा रही है।

अधिवक्ता सौरभ कौंडल ने भी टोल प्लाजा की स्थापना पर सवाल उठाते हुए कहा कि मटौर-शिमला फोरलेन का निर्माण अभी कई स्थानों पर अधूरा है। ऐसे में NHAI ने किस आधार पर टोल प्लाजा स्थापित करने का निर्णय लिया? उन्होंने शिमला तक प्रस्तावित तीन टोल प्लाजा की स्थिति भी स्पष्ट करने की मांग उठाई।

घरों के रास्ते और श्मशान घाट का रास्ता बंद होने की शिकायत

बैठक में लोगों ने फोरलेन निर्माण के कारण स्थानीय संपर्क मार्ग बाधित होने की समस्या भी उठाई। उनका आरोप था कि कई घरों तक पहुंचने वाले रास्ते बंद कर दिए गए हैं। यहां तक कि श्मशान घाट तक जाने का रास्ता भी प्रभावित हुआ है।

तकीपुर पंचायत के प्रधान पवी कुमार ने अपनी परेशानी रखते हुए कहा कि टोल प्लाजा उनके घर के ठीक सामने स्थापित किया गया है। रोजाना इस स्थिति से जूझना परिवार के लिए बेहद मुश्किल हो गया है।

उन्होंने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए यहां तक कहा कि यदि टोल प्लाजा को यहां से नहीं हटाया गया तो वह आत्महत्या जैसा कदम उठाने के लिए मजबूर हो सकते हैं। उनकी इस बात से बैठक में स्थानीय लोगों की नाराजगी और परेशानी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

NHAI अधिकारियों पर भड़के सांसद, 10 दिन में रास्ता ठीक करने के निर्देश

लोगों की शिकायतें सुनने के बाद सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज NHAI अधिकारियों पर नाराज नजर आए। उन्होंने अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि मनमानी बंद करें और जनता की समस्याओं को गंभीरता से लें।

सांसद ने अधिकारियों को श्मशान घाट का रास्ता 10 दिनों के भीतर दुरुस्त करवाने और इसकी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

इसके अलावा उन्होंने एसडीएम कांगड़ा को लोक निर्माण विभाग के माध्यम से कांगड़ा नगर परिषद सीमा से घट्टा टोल प्लाजा तक आधिकारिक पैमाइश करवाने को कहा। इसका उद्देश्य 10 किलोमीटर की निर्धारित दूरी को लेकर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करना है।

लोकसभा में केंद्रीय मंत्री के सामने उठेगा मामला

सांसद ने स्थानीय लोगों को आश्वासन दिया कि आगामी लोकसभा सत्र के दौरान वह संबंधित केंद्रीय मंत्री से मुलाकात कर घट्टा टोल प्लाजा की स्थापना में कथित अनियमितताओं और क्षेत्रवासियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे।

बैठक में NHAI के प्रोजेक्ट मैनेजर की अनुपस्थिति पर भी सांसद और विधायक पवन काजल ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की बात कही।

वहीं, सांसद ने एडीएम कांगड़ा को पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट जल्द भेजने के निर्देश भी दिए।

टोल प्लाजा बंद करने पर फैसला नहीं, लोगों को इंतजार

बैठक में स्थानीय लोगों ने घट्टा टोल प्लाजा को बंद करने या दूसरी जगह स्थानांतरित करने की मांग रखी, लेकिन इस संबंध में कोई अंतिम निर्णय नहीं हो सका।

फिलहाल श्मशान घाट के रास्ते को 10 दिनों में ठीक करने, टोल की दूरी की आधिकारिक पैमाइश करवाने और मामले की विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

अब देखना होगा कि जांच और आगामी कार्रवाई के बाद घट्टा टोल प्लाजा को लेकर स्थानीय लोगों की मांगों पर क्या फैसला लिया जाता है।

कांगड़ा से सुमन महाशा की रिपोर्ट।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0