सुधीर शर्मा के समर्थन में धर्मशाला में प्रदर्शन, भाजपा ने एफआईआर की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई

धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा के समर्थन में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की।

Aug 10, 2026 - 19:56
 0  54
सुधीर शर्मा के समर्थन में धर्मशाला में प्रदर्शन, भाजपा ने एफआईआर की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई
सुधीर शर्मा के समर्थन में धर्मशाला में प्रदर्शन, भाजपा ने एफआईआर की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई

Videos

View All
शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। 15 साल की कानूनी लड़ाई के बाद BBMB से हिमाचल को 3000 करोड़ मिलने की उम्मीद, CM सुक्खू ने बताई पूरी कहानी 15 साल की कानूनी लड़ाई के बाद BBMB से हिमाचल को 3000 करोड़ मिलने की उम्मीद, CM सुक्खू ने बताई पूरी कहानी ऊना के अंब-नैहरियां के पास सड़क से बाहर निकली CTU बस, हादसे से मचा हड़कंप ऊना के अंब-नैहरियां के पास सड़क से बाहर निकली CTU बस, हादसे से मचा हड़कंप घुमारवीं पुल से नीचे कूदीं दो युवतियां, एक का शव मिला, दूसरी की खोज जारी घुमारवीं पुल से नीचे कूदीं दो युवतियां, एक का शव मिला, दूसरी की खोज जारी ढलियारा के खूनी मोड़ पर फिर हादसा, तारकोल से भरा ट्रक खाई में गिरा; चालक घायल ढलियारा के खूनी मोड़ पर फिर हादसा, तारकोल से भरा ट्रक खाई में गिरा; चालक घायल

संजीव भारद्वाज। धर्मशाला

धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा के समर्थन में सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की। भाजपा धर्मशाला मंडल की ओर से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपकर सुधीर शर्मा से संबंधित एफआईआर नंबर 05/2026, पुलिस थाना SV&ACB (विजिलेंस) और एफआईआर नंबर 141/2026, पुलिस थाना धर्मशाला की निष्पक्ष एवं स्वतंत्र जांच की मांग की गई।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि सुधीर शर्मा के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने और सरकार की नीतियों के खिलाफ मुखर होने के बाद उनके खिलाफ लगातार कानूनी एवं प्रशासनिक कार्रवाई की जा रही है। इससे राजनीतिक प्रतिशोध की आशंका पैदा होती है। कार्यकर्ताओं ने सवाल उठाया कि क्या सरकार से सवाल पूछना और जनहित के मुद्दे उठाना अब अपराध हो गया है।

उन्होंने कहा कि वे किसी वैधानिक जांच का विरोध नहीं कर रहे, बल्कि जांच को राजनीतिक और प्रशासनिक दबाव से मुक्त रखने की मांग कर रहे हैं। दोनों एफआईआर में लगाए गए आरोपों, उपलब्ध साक्ष्यों और पूरे घटनाक्रम की परिस्थितियों की वस्तुनिष्ठ जांच की जाए। आवश्यकता पड़ने पर स्वतंत्र उच्चस्तरीय एजेंसी या अधिकारी से जांच कराने की मांग भी की गई।

इसी बीच सुधीर शर्मा ने राज्य के कुछ सेवारत लॉ ऑफिसर्स की राजनीतिक गतिविधियों पर भी सवाल उठाए हैं। उन्होंने राज्यपाल और मुख्य सचिव से मामले की समयबद्ध जांच की मांग की है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक लड़ाई राजनीतिक मंच पर होनी चाहिए, पुलिस और एफआईआर के जरिए नहीं। उन्होंने कानून के शासन और निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने की मांग की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0