मुख्यमंत्री के आश्वासन के बावजूद RDA टांडा की दो घंटे की पेन-डाउन स्ट्राइक जारी
टांडा मेडिकल कॉलेज में चल रहे मामले को लेकर रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (RDA) टांडा ने अपना रुख स्पष्ट किया है।
सुमन महाशा। कांगड़ा
टांडा मेडिकल कॉलेज में चल रहे मामले को लेकर रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (RDA) टांडा ने अपना रुख स्पष्ट किया है। RDA टांडा ने कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा दिए गए आश्वासन की जानकारी मिली है। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री के आश्वासन का सम्मान करते हुए उनका आभार व्यक्त किया है। RDA ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को समझते हुए सकारात्मक पहल की है।
हालांकि, RDA टांडा के अनुसार अभी तक इस संबंध में उन्हें कोई लिखित आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। ऐसे में मामले की गंभीरता को देखते हुए एसोसिएशन द्वारा प्रस्तावित दो घंटे की शांतिपूर्ण पेन-डाउन स्ट्राइक जारी रखने का निर्णय लिया गया है।
RDA ने स्पष्ट किया कि इस पेन-डाउन स्ट्राइक में केवल रेजिडेंट डॉक्टर शामिल होंगे। इस दौरान अस्पताल की आपातकालीन सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहेंगी। कैजुअल्टी, लेबर रूम और अन्य जरूरी सेवाओं को प्रभावित नहीं किया जाएगा, ताकि मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
RDA टांडा ने प्रशासन से मुख्यमंत्री के आश्वासन के अनुरूप संबंधित लिखित आदेश जल्द जारी करने की मांग की है, ताकि मामले में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0