सहोड़ा पंचायत के वाशिंदों को मिली पहली बार बस की सुविधा : अजय वर्मा

गांवों के लोगों तक सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं बिना किसी भेदभाव के पहुंचे इस लक्ष्य को लेकर वह कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में निरंतर लोगों का समग्र विकास करने के कार्य में लगे हैं

Jul 11, 2026 - 20:28
 0  207
सहोड़ा पंचायत के वाशिंदों को मिली पहली बार बस की सुविधा : अजय वर्मा

सुमन महाशा। कांगड़ा 

गांवों के लोगों तक सभी तरह की मूलभूत सुविधाएं बिना किसी भेदभाव के पहुंचे इस लक्ष्य को लेकर वह कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में निरंतर लोगों का समग्र विकास करने के कार्य में लगे हैं यह उद्गार हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने सहोड़ा पंचायत पहुंचकर बस की सुविधा लोगों को देने के दौरान कहे। इस मौके पर उनके साथ है एपीएमसी के अध्यक्ष निशु मोंगरा, डीएम पंकज चड्ढा, नवनीत शर्मा, कुलभाश चौधरी, भीमसेन, कुलदीप, जिला परिषद विजय, जिला परिषद इशांत चौधरी, पार्षद अनिल कुमार, प्रधान समीरा, प्रधान निशा कुमारी, प्रधान संजय कांचा, प्रधान इकबाल, प्रधान रीता मनकोटिया प्रधान अरुण कुमार, बीडीसी हरीश धनोटिया, बीडीसी विनय कुमार, अन्य अधिकारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

अजय वर्मा ने संबोधन के दौरान कहा प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में वह कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के लोगों का एक समान समग्र विकास करने का कार्य कर रहे हैं और बिना किसी भेदभाव के आमजन की समस्याओं का निपटान कर रहे हैं। उन्होंने कहा सहोड़ा पंचायत आज तक बस की सुविधा से वंचित थी। इस समस्या को लेकर ग्रामीण उनसे मिले। उन्होंने इस पर तुरंत कार्यवाही करते हुए इलेक्ट्रिक बस यहां तक पहुंचाने का ट्रायल करवाया परंतु कुछ जगह रास्ता संकरा होने के कारण बस यहां तक नहीं पहुंच पाई इसके चलते उन्होंने यहां के लोगों की समस्या का निवारण करने के लिए आज छोटी बस की सुविधा यहां के ग्रामीणों के लिए शुरू की। यह ट्रैवलर सुबह 11:00 बजे यहां से चलेगी। लोगों ने उनके समक्ष सुबह भी बस चलाने की मांग रखी जिसे पूरा करते हुए उन्होंने यहां से सुबह 8:00 बजे इलेक्ट्रिक टेंपो ट्रैवलर बस चलाने की भी घोषणा की। उन्होंने कहा लोगों द्वारा बताई गई हर समस्या का समाधान होगा।

इससे पूर्व एपीएमसी के अध्यक्ष निशु मोगरा ने संबोधन के दौरान उपाध्यक्ष अजय वर्मा का बस सुविधा देने के लिए धन्यवाद किया उन्होंने कहा यहां के अधिकतर ग्रामीण सब्जी उगाते हैं। उन्होंने कहा कांगड़ा सब्जी मंडी का पूर्ण सहयोग यहां के लोगों को मिलेगा और उनके द्वारा उगाई जाने वाली सब्जियों को बेचने के लिए वह एक बेहतर वातावरण यहां के किसानों को देंगे। इससे पूर्व समाजसेवी कुलभाष चौधरी ने भी ग्रामीणों के लिए बस सुविधा देने के लिए उपाध्यक्ष अजय वर्मा का धन्यवाद किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0