कांगड़ा में प्रतिभा को सलाम: नन्ही कलाकार आशवी धीमान को मिला मल्टी टैलेंट स्टार अवॉर्ड

वरिष्ठ नागरिक क्लब कांगड़ा एवं बेटिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “Senior Citizen Excellence Award Show 2026” में प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

Aug 24, 2026 - 12:43
 0  9
कांगड़ा में प्रतिभा को सलाम: नन्ही कलाकार आशवी धीमान को मिला मल्टी टैलेंट स्टार अवॉर्ड
कांगड़ा में प्रतिभा को सलाम: नन्ही कलाकार आशवी धीमान को मिला मल्टी टैलेंट स्टार अवॉर्ड

सुमन महाशा। कांगड़ा

वरिष्ठ नागरिक क्लब कांगड़ा एवं बेटिया फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित “Senior Citizen Excellence Award Show 2026” में प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। सागर ग्लोरी होटल, घुरकड़ी कांगड़ा में आयोजित इस विशेष समारोह में नन्ही कलाकार आशवी धीमान को भी Multi Talent Star Award से नवाजा गया। आशवी को मिला यह अवॉर्ड समारोह में प्रदान किए गए कुल 240 अवॉर्ड में शामिल हो गए।

समारोह में आयुष ग्रुप ऑफ कंपनीज इंडिया के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर श्री जितेंद्र सोढ़ी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं Soumya Sambasivan, IPS, DIG समारोह की विशिष्ट अतिथि रहे।

कार्यक्रम में नन्ही कलाकार आशवी धीमान ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए “Multi Talent Star Award 2026” अपने नाम किया। पारंपरिक हिमाचली परिधान में सजी आश्वी ने अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास से उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। उन्हें समारोह में सम्मान-पत्र एवं स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

आयोजकों के अनुसार, समारोह का उद्देश्य समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं, वरिष्ठ नागरिकों तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को प्रोत्साहित करना और उनके योगदान को सम्मान देना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

समारोह के दौरान मुख्य अतिथि श्री जितेंद्र सोढ़ी ने सम्मानित प्रतिभाओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि प्रतिभा किसी उम्र की मोहताज नहीं होती। बच्चों और युवाओं को सही मंच एवं प्रोत्साहन मिले तो वे अपनी पहचान राष्ट्रीय स्तर तक बना सकते हैं।

नन्ही कलाकार आश्वी धीमान को मिला Multi Talent Star Award समारोह का विशेष आकर्षण रहा। परिजनों और उपस्थित लोगों ने पुरस्कार मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए इसे आश्वी के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन एवं उद्घाटन के बाद लंच का आयोजन किया गया और इसके पश्चात सम्मान समारोह जारी रहा। आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0