धर्मशाला ब्लॉक कांग्रेस की नई कार्यकारिणी को प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार की स्वीकृति
धर्मशाला ब्लॉक कांग्रेस के लिए यह अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि ब्लॉक कांग्रेस की नई कार्यकारिणी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार से औपचारिक स्वीकृति प्राप्त हो गई है।
संजीव भारद्वाज। धर्मशाला
धर्मशाला ब्लॉक कांग्रेस के लिए यह अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है कि ब्लॉक कांग्रेस की नई कार्यकारिणी को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार से औपचारिक स्वीकृति प्राप्त हो गई है।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी हरभजन सिंह ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में गठित नई कार्यकारिणी संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पूर्ण समर्पण, अनुशासन और टीम भावना के साथ कार्य करते हुए कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाएंगे तथा पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों और विचारधारा को आम जनता तक प्रभावी ढंग से पहुंचाएंगे।
उन्होंने कहा कि धर्मशाला ब्लॉक कांग्रेस की पूरी टीम प्रदेश नेतृत्व के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगी तथा संगठनात्मक गतिविधियों और जनसंपर्क अभियानों को और अधिक गति प्रदान करेगी।
चौधरी हरभजन सिंह ने नवगठित कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि वे पार्टी को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को संगठित रखने और कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
अंत में उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार एवं समस्त प्रदेश नेतृत्व का पुनः आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धर्मशाला ब्लॉक कांग्रेस पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0