भड़ोली भगौर में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक मेले का हुआ समापन

उपमंडल नादौन के अंतर्गत ग्राम पंचायत बदारण की गौशाला भड़ोली भगौर में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक मेले का मंगलवार को हर्षोल्लास एवं धार्मिक वातावरण के बीच सफलतापूर्वक समापन हो गया।

Jun 30, 2026 - 20:51
 0  18
भड़ोली भगौर में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक मेले का हुआ समापन

रूहानी नरयाल। नादौन

उपमंडल नादौन के अंतर्गत ग्राम पंचायत बदारण की गौशाला भड़ोली भगौर में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक मेले का मंगलवार को हर्षोल्लास एवं धार्मिक वातावरण के बीच सफलतापूर्वक समापन हो गया। मेला समिति के प्रधान राजेंद्र शर्मा ने बताया कि इस वर्ष मेले में लोगों ने भारी उत्साह के साथ भाग लिया तथा क्षेत्रवासियों का भरपूर सहयोग मिलने से मेला सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी ग्रामवासियों, श्रद्धालुओं, सहयोगियों तथा विभिन्न विभागों का आभार व्यक्त किया। समापन समारोह में पंजाबी गायक गुरप्रीत गुप्पी, स्थानीय कलाकार पंकज कुमार तथा पहाड़ी कलाकारों ने अपने शानदार गीतों की प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया और पूरे पंडाल को झूमने पर मजबूर कर दिया।

मेले के समापन अवसर पर मेला समिति के उन सभी सदस्यों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने मेले के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मेला समिति ने पुलिस विभाग, विद्युत विभाग तथा जल शक्ति विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा दिए गए सहयोग की भी सराहना करते हुए उनका धन्यवाद किया।

इस अवसर पर जगत राम शर्मा, कृष्ण दत्त शर्मा, रमेश चंद शर्मा, चरण दास शर्मा, पुरुषोत्तम दास शर्मा, सुरेश कुमार, राजेश कुमार, सुषमा कुमार, रचना देवी, पूर्व बीडीसी सदस्य सविता शर्मा, वनीता शर्मा, विनोद पटियाल, पूर्व बीडीसी चेयरमैन सुनील दत्त शर्मा, रघुवीर, बीडीसी सदस्य विनोद कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0