नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले प्रधान से मारपीट, पंचायत प्रतिनिधियों ने थाने पहुंचकर की कार्रवाई की मांग

कांगड़ा की हलेड़कलां पंचायत के प्रधान अरुण कुमार के साथ नशे के खिलाफ आवाज उठाने पर हुई मारपीट के मामले में शनिवार को करीब एक दर्जन पंचायत प्रधान कांगड़ा थाना पहुंचे।

Aug 8, 2026 - 20:25
 0  9
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले प्रधान से मारपीट, पंचायत प्रतिनिधियों ने थाने पहुंचकर की कार्रवाई की मांग

सुमन महाशा। कांगड़ा

कांगड़ा की हलेड़कलां पंचायत के प्रधान अरुण कुमार के साथ नशे के खिलाफ आवाज उठाने पर हुई मारपीट के मामले में शनिवार को करीब एक दर्जन पंचायत प्रधान कांगड़ा थाना पहुंचे। जिला परिषद सदस्य इशांत चौधरी की अध्यक्षता में पहुंचे पंचायत प्रतिनिधियों ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि यदि नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले पंचायत प्रतिनिधि ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम लोग नशे के खिलाफ अभियान में कैसे आगे आएंगे। उन्होंने मुख्य आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की।

प्रतिनिधियों के अनुसार पुलिस ने प्रधान पर हमला करने वाले तीन लोगों को हिरासत में लिया है। आरोप है कि इन्हें ब्रजेश कुमार उर्फ मामू ने प्रधान के साथ मारपीट करने के लिए बुलाया था। पंचायत प्रतिनिधियों ने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए कहा कि क्षेत्र में नशे के कारोबार को किसी भी सूरत में बढ़ावा नहीं दिया जाएगा।

वहीं, कांगड़ा थाना प्रभारी आदर्श कुमार ने पंचायत प्रतिनिधियों को आश्वासन दिया कि मामले में पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने कहा कि घटना में जो भी व्यक्ति संलिप्त पाया जाएगा, उसके खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से नशे और अन्य आपराधिक गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील भी की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0