फिट कांगड़ा-2026 की दूसरी संध्या में युवाओं ने दिखाया उत्साह, नशामुक्त समाज का दिया संदेश

फिट कांगड़ा-2026: एंटी चिट्टा, ड्रग फ्री यूथ फेस्ट की दूसरी संध्या उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रही। बाण गंगा घाट पर आयोजित कार्यक्रम में टैलेंट हंट, स्केटिंग, जुंबा और भांगड़ा सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया

Oct 10, 2026 - 19:56
 0  36
फिट कांगड़ा-2026 की दूसरी संध्या में युवाओं ने दिखाया उत्साह, नशामुक्त समाज का दिया संदेश
फिट कांगड़ा-2026 की दूसरी संध्या में युवाओं ने दिखाया उत्साह, नशामुक्त समाज का दिया संदेश

सुमन महाशा । कांगड़ा

फिट कांगड़ा-2026: एंटी चिट्टा, ड्रग फ्री यूथ फेस्ट की दूसरी संध्या उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रही। बाण गंगा घाट पर आयोजित कार्यक्रम में टैलेंट हंट, स्केटिंग, जुंबा और भांगड़ा सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहकर स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में एपीएमसी अध्यक्ष निशु मोंगरा और पद्मश्री डॉ. उमेश भारती, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा, विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। उन्हें अपनी ऊर्जा का उपयोग खेलकूद, शिक्षा, कला और रचनात्मक गतिविधियों में करना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान आयोजित टैलेंट हंट प्रतियोगिता में आरवी ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि परीक्षा ठाकुर दूसरे स्थान पर रहीं। हिमालयन अकादमी ग्रुप ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया, जबकि सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।

एसडीएम कांगड़ा डॉ. अंजलि गर्ग ने युवाओं को खेलकूद, योग, संगीत और अन्य सकारात्मक गतिविधियों को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि फिट कांगड़ा-2026 का उद्देश्य युवाओं को स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना और नशे के दुष्प्रभावों से बचने के लिए प्रेरित करना है।

कार्यक्रम के समापन पर चामुंडा मंदिर के पंडितों द्वारा भव्य महाआरती की गई, जिससे बाण गंगा घाट का वातावरण भक्तिमय हो उठा। वहीं, मशहूर एंकर जयंत भारद्वाज और वंशिता शर्मा ने शानदार मंच संचालन से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।

फिट कांगड़ा-2026 की दूसरी संध्या ने खेल, कला, संस्कृति और आध्यात्मिकता के माध्यम से युवाओं को नशामुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0