अमेरिका और रूस ने दी भारत को 75वें गणतंत्र दिवस की बधाई

भारत में गणतंत्र दिवस पर अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने भारत के साथ अपने रिश्तों को गहरा करने की बात की है।

Jan 26, 2024 - 11:42
 0  315
अमेरिका और रूस ने दी भारत को 75वें गणतंत्र दिवस की बधाई
अमेरिका और रूस ने दी भारत को 75वें गणतंत्र दिवस की बधाई

 ब्यूरो। रोज़ाना हिमाचल

भारत में गणतंत्र दिवस पर अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने भारत के साथ अपने रिश्तों को गहरा करने की बात की है। अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने भारत को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा, 'आने वाले वर्षों में दोनों देशों के बीच संबंधों को और गहरा करने के लिए हम  तैयार हैं । राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारत और अमेरिका के रिश्ते को दुनिया में सबसे अधिक महत्वपूर्ण बताया है। एंटनी ब्लिंकन ने आगे कहा, मैं अमेरिका की तरफ से भारत के लोगों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देता हूं। भारत का संविधान दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए एक पूर्ण स्थाई ढांचा है। मैं इस मौके पर सभी भारतीयों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।

भारत में रूस के राजदूत डेनिस अलीपोव ने भारत को 75वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा, 'हमारे भारतीय मित्रों को समृद्ध, खुशहाली और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू देश की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के बाद अमृत काल की यात्रा में देश का नेतृत्व करेंगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0