डिनर में चली गोलियां, ट्रंप को तुरंत हटाया गया

वॉशिंगटन डीसी में डिनर के दौरान गोलीबारी से हड़कंप मच गया। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को तुरंत सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया।

Apr 26, 2026 - 21:36
 0  18
डिनर में चली गोलियां, ट्रंप को तुरंत हटाया गया

अमेरिका के राष्ट्रपति Donald Trump एक होटल में व्हाइट हाउस के पत्रकारों के साथ कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर में शामिल थे, तभी अचानक गोली चलने की आवाजों से कार्यक्रम स्थल पर अफरातफरी मच गई। सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए राष्ट्रपति को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

मौके पर मौजूद सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार कार्यक्रम के दौरान करीब सात से आठ गोलियां चलाई गईं, जिससे वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। हालांकि, त्वरित कार्रवाई के चलते किसी बड़े नुकसान की खबर सामने नहीं आई।

घटना के कुछ देर बाद डोनाल्ड ट्रंप ने खुद स्थिति की जानकारी देते हुए बताया कि हमलावर को पकड़ लिया गया है। उन्होंने हमलावर को मानसिक रूप से अस्वस्थ बताते हुए कहा कि सुरक्षा एजेंसियों ने बेहद बहादुरी और तत्परता से काम किया।

ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर पोस्ट करते हुए कहा कि वॉशिंगटन डीसी में यह शाम काफी घटनापूर्ण रही। उन्होंने सीक्रेट सर्विस और कानून व्यवस्था की टीम की सराहना की और कहा कि उनकी त्वरित कार्रवाई से स्थिति नियंत्रण में रही।

राष्ट्रपति ने यह भी कहा कि उन्होंने कार्यक्रम जारी रखने का सुझाव दिया है, लेकिन अंतिम फैसला सुरक्षा एजेंसियां लेंगी। उन्होंने माना कि इस घटना के बाद यह शाम पहले जैसी नहीं रही और संभव है कि इस डिनर कार्यक्रम को दोबारा आयोजित करना पड़े।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0