पूर्व सैनिक ट्रक ऑपरेटर कल्याण समिति में एक कर्मचारी पर रुपए गबन करने का लगा आरोप 

हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक ट्रक ऑपरेटर कल्याण समिति बरमाना में एक कर्मचारी पर 5,26,000 रुपए का गबन करने का आरोप लगा है।

Nov 3, 2023 - 21:43
 0  171
 पूर्व सैनिक ट्रक ऑपरेटर कल्याण समिति में एक कर्मचारी पर रुपए गबन करने का लगा आरोप 

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

रूहानी नरयाल।  नादौन

हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक ट्रक ऑपरेटर कल्याण समिति बरमाना में एक कर्मचारी पर 5,26,000 रुपए का गबन करने का आरोप लगा है। इन आरोपों पर समिति के हमीरपुर जिला अध्यक्ष योगेंद्र अवस्थी ने कड़ा रोष व्यक्त किया है। अवस्थी ने आरोप लगाया है कि गबन की राशि इससे भी बहुत अधिक हो सकती है। उन्होंने कहा कि यह सुनकर विश्वास नहीं हो रहा है कि पूर्व सैनिक ट्रक संचालकों की खून पसीने की कमाई को कैसे कोई कर्मचारी अकेले ही हड़प सकता है। उन्होंने आशंका व्यक्त की है कि इस मामले में और भी बड़ी मछलियां शामिल हो सकती हैं। यदि उन पर शिकंजा कसा जाए तो सारी सच्चाई बाहर आ जाएगी। 
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा बरमाणा कार्यालय में सहायक नियंत्रक वित्त एवं लेखा की नियुक्ति इसी कार्य के लिए की गई है। ऐसे में उनकी नाक के नीचे इतना गबन कैसे हो गया। उन्होंने कहा कि जिस समिति अध्यक्ष को निगम द्वारा थोपा गया है उसे ₹3000 प्रति माह दिए जाते हैं। अवस्थी ने कहा कि कर्मचारी पर लगाए जा रहे आरोप गलत है क्योंकि इस कर्मचारी को कामगार के तौर पर रखा गया है और यह समिति का कर्मचारी नहीं है। अवस्थी ने कहा कि गबन का आंकड़ा काफी बढ़ सकता है, इसलिए इस समय के अध्यक्ष पर भी मामला दर्ज होना चाहिए। उन्होंने मामले की छानबीन के लिए बनाई गई जांच समिति पर भी आपत्ति दर्ज करते हुए कहा कि मामले की जांच निगम में कार्यरत कर्मचारियों व अधिकारियों से ना करवा कर जांच की जिम्मेदारी किसी अन्य एजेंसी को दी जाए क्योंकि वर्तमान जांच समिति पर लोगों को विश्वास नहीं है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0