एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया व विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने मां ज्वाला जी में नवाया शीश

एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया व विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने ज्वाला जी सिद्धपीठ मंदिर में परिजनों व अपने साथियों सहित शीश नवाया और देशवासियों व देश के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Nov 11, 2024 - 18:35
 0  477
एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया व विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने मां ज्वाला जी में नवाया शीश

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले के शोंड कोटी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाघ रिहायशी मकान के रसोईघर तक पहु... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... कुल्लू जिले के ऐतिहासिक और दुर्गम गांव मलाणा में देर रात करीब डेढ़ बजे भीषण अग्निकांड हुआ। आग की चपेट में आने से दिले... सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा सोलन में KFC के पास पुल के नीचे नशे का मामला, इंजेक्शन लगाते दो युवकों को पुलिस ने पकड़ा शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू शीतकालीन सत्र की समाप्ति के बाद स्कूली बच्चों से रूबरू हुए CM सुक्खू प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस प्राइमरी स्कूल दाड़ी में मनाया गया बाल दिवस छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन

प्रदीप शर्मा। ज्वालामुखी 

एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया व विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने ज्वाला जी सिद्धपीठ मंदिर में परिजनों व अपने साथियों सहित शीश नवाया और देशवासियों व देश के उज्जवल भविष्य की कामना की। ज्वाला जी मंदिर परिसर पहुंचने पर मनोहर लाल, पंडित गणेश शर्मा, पंडित गणेश शर्मा, पंडित सुदामा ने वीरेश शांडिल्य का स्वागत किया। वीरेश शांडिल्य तकरीबन 6 घंटे ज्वाला जी सिद्धपीठ मंदिर में रहे और विधिवत पूजा हवन आदि किया। मंदिर परिसर में बने विश्राम गृह में ज्वाला जी के प्रमुख पंडितों ने एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया व विश्व हिन्दू तख्त प्रमुख वीरेश शांडिल्य को माता की चुनरी व मां ज्वाला जी की विशाल प्रतिमा देकर सम्मानित किया और उन्हें राष्ट्र सेवा, समाज सेवा को निरंतर व मजबूती से करने का आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर वीरेश शांडिल्य ने परिवार सहित कंजकों की पूजा की व हलवा का प्रसाद कंजको सहित श्रद्धालुओं को बांटा। इस मौके पर वीरेश शांडिल्य ने कहा कि वह 25 वर्ष से आतंकवाद, खालिस्तान, जरनैल सिंह भिंडरावाला मुहिम सहित पाकिस्तान आतंकवाद के खिलाफ मुहिम छेड़े हुए हैं। वहीं सनातन को मजबूत करने की लड़ाई उनकी जारी है और ज्वाला जी मंदिर में संकल्प लिया कि खून के अंतिम दौड़ रहे कतरे तक उनकी यह लड़ाई जारी रहेगी।

वीरेश शांडिल्य ने कहा कि पहले पाकिस्तान के मदरसों में भारत के खिलाफ आतंकवादी तैयार होते थे अब पाकिस्तान की तरह कनाडा में भी भारत के खिलाफ खालिस्तानी आतंकवादी तैयार किए जा रहे हैं और कनाडा में सनातनियों को न केवल डराया जा रहा है बल्कि हिन्दु मंदिरों पर हमले हो रहे हैं। 

शांडिल्य ने प्रधानमंत्री से मांग की कि हिन्दु मंदिरो पर हमला करने वाले खालिस्तानियों के खिलाफ आर पार की लड़ाई लड़ें और कनाडा और पाकिस्तान के खिलाफ भारत संबंध खत्म करें। वहीं एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया प्रमुख वीरेश शांडिल्य ने कहा कि जम्मू कश्मीर में नई सरकार का गठन तो हो गया लेकिन वहां की शांति फिर भंग करने की साजिश कश्मीर की राजनीतिक पार्टियों ने शुरू कर दी और जम्मू कश्मीर का माहौल पाकिस्तान में बैठे आकाओं को खुश करने के लिए शुरू कर दी लेकिन एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया इसको लेकर जम्मू कश्मीर में प्रदर्शन करेगा और कहा कि जम्मू कश्मीर धारा 370 को बहाल कर मात्र जम्मू कश्मीर नहीं भारत का माहौल खराब करने की साजिश रच रही है।

जिस पर मोदी व अमित शाह को कश्मीर का माहौल खराब करने की साजिश रचने वाली नवगठित सरकार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए इसके लिए एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया मोदी सरकार के साथ है। इस मौके पर एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के जम्मू कश्मीर के प्रभारी सुरेंद्र पाल केके व राष्ट्रीय सचिव गोल्डी पाहवा भी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0