अरुण शर्मा को तीसरी बार गोल्डन डिस्क, बढ़ाया मान

नादौन के अरुण शर्मा को तीसरी बार गोल्डन डिस्क सम्मान, एसएसबी में उत्कृष्ट सेवा के लिए मिला सम्मान, क्षेत्र में खुशी की लहर।

Mar 30, 2026 - 20:08
 0  135
अरुण शर्मा को तीसरी बार गोल्डन डिस्क, बढ़ाया मान
सम्मान प्राप्त करते हुए अरुण शर्मा

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्या काल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्या काल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के बीच कोई सामंजस्य नहीं दिखा... शीतकालीन सत्र में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के बीच कोई सामंजस्य नहीं दिखा... गुरुद्वारा साहिब पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने टेका मत्था गुरुद्वारा साहिब पहुंच कर पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने टेका मत्था शिमला में जगत सिंह नेगी के खिलाफ BJYM का प्रदर्शन, पुतला फूंकने के दौरान पुलिस जवानों से हुई धक्का-मुक्की शिमला में जगत सिंह नेगी के खिलाफ BJYM का प्रदर्शन, पुतला फूंकने के दौरान पुलिस जवानों से हुई धक्का-मुक्की पंजाब में HRTC हमीरपुर डिपो के चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने ड्यूटी के दौरान च... पंजाब में HRTC हमीरपुर डिपो के चालक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने ड्यूटी के दौरान च... HRTC हमीरपुर डिपो के एक चालक के साथ पंजाब में मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने चालक के साथ मारप... HRTC हमीरपुर डिपो के एक चालक के साथ पंजाब में मारपीट की घटना सामने आई है। आरोप है कि कुछ सवारियों ने चालक के साथ मारप... शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल बुजुर्ग महिला की बात ध्यान से सुनते दिखे CM सुक्खू, देखिए यह खास पल सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला सेना पर टिप्पणी के विरोध में कुल्लू में BJP युवा मोर्चा का प्रदर्शन, जगत सिंह नेगी का फूंका पुतला शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... शिमला के साथ लगते तारादेवी में बीती रात सड़क हादसा सामने आया। टूटू-तारादेवी बायपास के पास एक गाड़ी अचानक अनियंत्रित ह... धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार धर्मशाला में हाईकोर्ट की स्थायी बेंच को लेकर एडवोकेट रोहित शर्मा का बयान, CM सुक्खू और प्रदेश सरकार का जताया आभार हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी हिमाचल में अब तक 14 CBSE कैडर के अध्यापक तैनात, आगे भी होगी नियुक्तियां: राजेश धर्माणी

रोजाना हिमाचल ब्यूरो I नादौन

नादौन के निकटवर्ती ज्वालामुखी के अंतर्गत ग्राम ऊपरी घलोर निवासी अरुण शर्मा को उनके उत्कृष्ट योगदान और समर्पण के लिए तीसरी बार गोल्डन डिस्क सम्मान से नवाज़ा गया है। यह सम्मान उन्हें महानिदेशक एसएसबी द्वारा प्रदान किया गया है। यह सूचना मिलते ही परिजनों सहित क्षेत्र भर में खुशी की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों सहित परिजनों का कहना है कि अरुण की उपलब्धि से परिवार व गांव ही नहीं, बल्कि क्षेत्र सहित पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ा है। यह उनके लिए गौरव और सम्मान के क्षण हैं। 
अरुण के पिता सेवानिवृत्त सुबेदार मेजर ओम प्रकाश शर्मा तथा माता सुदेश शर्मा ने बताया कि अरुण वर्तमान में सशस्त्र सीमा बल की 8वीं बटालियन खपरैल सिलीगुड़ी में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अरुण शर्मा पिछले 18 वर्षों से एसएसबी में निष्ठा, अनुशासन और देशभक्ति के साथ सेवा दे रहे हैं। इससे पूर्व उन्हें एक सिल्वर डिस्क से भी सम्मानित किया जा चुका है, जो भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया गया था। उन्होंने कहा कि अरुण के इस अद्वितीय सेवा रिकॉर्ड ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष गणतंत्र दिवस पर भारत के ऐतिहासिक स्थल इंडिया गेट पर आयोजित परेड में भी अरुण शर्मा ने एक प्रशिक्षक के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जो अपने आप में अत्यंत सम्मान की बात है। उन्होंने कहा कि परिवार के लिए यह गौरव और भी बढ़ गया जब हाल ही में अरुण के के छोटे भाई ऋतेश शर्मा को बहादुरी के लिए गैलेंटरी अवार्ड से सम्मानित किया गया है। 
दो सगे भाइयों का देश सेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना पूरे समाज के लिए बना प्रेरणादायक
एक ही परिवार के दो सगे भाइयों का इस प्रकार देश सेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना पूरे समाज के लिए प्रेरणादायक है। ओम प्रकाश शर्मा एवं सुदेश शर्मा ने अपने पुत्रों को संस्कार, अनुशासन और देशभक्ति की भावना से प्रेरित किया, जिसका परिणाम आज पूरे परिवार की उपलब्धियों के रूप में सामने है। अरुण की पत्नी शशि, बच्चों तथा समस्त परिवारजनों और रिश्तेदारों में अत्यंत हर्ष और गर्व का माहौल है। पूरा घलोर गांव और आसपास का क्षेत्र इस उपलब्धि पर स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। परिजनों अंजली शर्मा, रत्न चंद शर्मा, राम प्यारी, भरत शर्मा, निर्मला देवी, विपिन शर्मा, सुमन, वेद प्रकाश, कमलेश, राकेश, रेणु, अंकुश, रितु सहित ग्रामीणों ने अरुण शर्मा और उनके परिवार को इस महान उपलब्धि के लिए बधाई दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0