नन्ही प्रतिभा पद्म श्री आशवी धीमान को मिला द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रीय गौरव सम्मान 2026
हिमाचल की बाल प्रतिभा आशवी धीमान को राष्ट्रीय गौरव सम्मान 2026 से सम्मानित किया गया। कम उम्र में बड़ी उपलब्धि हासिल कर बनी प्रेरणा।
नई दिल्ली। देश की होनहार बाल प्रतिभा व हिमाचल प्रदेश की रहने वाली l पद्म श्री आशवी धीमान को “राष्ट्रीय गौरव सम्मान 2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों और कम उम्र में किए गए सराहनीय कार्यों के लिए प्रदान किया गया।
सम्मान समारोह के दौरान उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। आयोजकों ने कहा कि आशवी धीमान ने अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा से समाज में एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। पारंपरिक परिधान में सुसज्जित आशवी ने पूरे आत्मविश्वास के साथ यह सम्मान ग्रहण किया। परिवारजनों और शिक्षकों ने उनकी सफलता पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके उज्ज्वल भविष्य की ओर एक मजबूत कदम है।
यह सम्मान न केवल उनके लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। कम उम्र में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल कर उन्होंने यह साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प और मेहनत से हर लक्ष्य पाया जा सकता है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0