बांग्लादेश चुनाव : PM बनेंगे तारिक रहमान?
बांग्लादेश चुनाव में BNP की बड़ी जीत, तारिक रहमान के PM बनने की संभावना तेज।
ढाका। बांग्लादेश में हुए ऐतिहासिक संसदीय चुनावों के नतीजों ने दक्षिण एशिया की राजनीति में हलचल मचा दी है। करीब 18 महीनों की अस्थिरता के बाद देश में अब लोकतंत्र की नई सुबह होती दिख रही है. शुक्रवार को आए नतीजों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने शानदार जीत दर्ज की है, जिससे पिछले 17 साल से देश से बाहर रह रहे तारिक रहमान के प्रधानमंत्री बनने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है. तारिक रहमान कल PM पद की शपथ ले सकते हैं।
इस बार के चुनाव कई मायनों में अलग थे क्योंकि तीन दशकों में पहली बार अवामी लीग का चुनावी निशान ‘नाव’ गायब था और शेख हसीना व खालिदा जिया जैसे दिग्गज चेहरे मैदान में नहीं थे। भारी बहुमत मिलने के बाद अब उम्मीद जताई जा रही है कि देश में कानून का राज कायम होगा और गारमेंट्स सेक्टर जैसी डूबती अर्थव्यवस्था को फिर से रफ्तार मिलेगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0