भरमौर में दर्दनाक हादसा, पैर फिसलने से बुजुर्ग की मौत
चम्बा के भरमौर क्षेत्र में बकरियां चराने गए 63 वर्षीय बुजुर्ग का पैर फिसलने से हादसा, अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित।
चम्बा भरमौर क्षेत्र में एक हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग की पहचान चतरो राम (63) पुत्र मोहरी राम निवासी गांव सुलह, डाकघर राड़ी के रूप में हुई है। पुलिस ने घटना के असल कारणों की जांच शुरू कर दी है। चतरो राम बकरियां चराने के लिए घर से निकले थे।
इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए मैडीकल कालेज चम्बा लाया गया।
अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मैडीकल कालेज में शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। एसपी विजय कुमार सकलानी ने मामले की पुष्टि की है। उन्हाेंने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0