भरमौर में निर्माणाधीन पुल ढहा, लाखों का नुकसान
भरमौर-होली मार्ग पर रावी नदी पर बन रहा पुल भूस्खलन से ढहा, PWD को लाखों का नुकसान, कोई हताहत नहीं।
रोजाना हिमाचल ब्यूरो। चंबा
जनजातीय उपमंडल भरमौर में भरमौर-होली वाया सियूंर मार्ग पर रावी नदी पर निर्माणाधीन पुल मंगलवार सुबह अचानक ध्वस्त हो गया। पुल का एक बड़ा हिस्सा टूटकर सीधे नदी में जा गिरा, जिससे निर्माण कार्य को भारी झटका लगा है। गनीमत यह रही कि हादसे के समय पुल पर कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
घटना में लोक निर्माण विभाग को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। हादसे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और प्रशासन व विभागीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेने में जुट गए। फिलहाल इस मार्ग पर आवाजाही प्रभावित हो गई है और लोगों को वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करने की सलाह दी गई है, जबकि विभाग ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0