बल्क ड्रग पार्क पर सियासत तेज़: बिक्रम ठाकुर बोले- सुक्खू सरकार की नाकामी से थमा हिमाचल का सबसे बड़ा औद्योगिक सपना!

भाजपा नेता बिक्रम ठाकुर ने हरोली बल्क ड्रग पार्क परियोजना में देरी को लेकर सुक्खू सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की लापरवाही और प्रशासनिक विफलता के कारण प्रदेश की महत्वपूर्ण औद्योगिक परियोजना की रफ्तार धीमी पड़ गई है।

Jun 20, 2026 - 21:56
 0  45
बल्क ड्रग पार्क पर सियासत तेज़: बिक्रम ठाकुर बोले- सुक्खू सरकार की नाकामी से थमा हिमाचल का सबसे बड़ा औद्योगिक सपना!

Videos

View All
शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम KFC धर्मशाला में लगी आग बुझाने पहुंची फायर ब्रिगेड टीम राजनीति अपनी जगह, राजनीति अपनी जगह, लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर लडभड़ोल में भीषण हादसा! खाई में गिरी कार, 6 युवाओं की मौके पर मौत की खबर शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। शिमला बाईपास मार्ग पर कनलोग में एक ट्राला बीच सड़क पर पलट गया, जिसके चलते यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... भारत-बांग्लादेश सीमा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बांग्लादेश के सिलहट जिले के बिछनाकांडी क्षेत्र में बॉर्डर गार्ड बांग... मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात मंत्री पद न मिलने से नाराज हैं सुंदर ठाकुर? विधानसभा सत्र से बनाई दूरी, कार्यकर्ताओं के बीच कही बड़ी बात छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन छिन्नमस्तिका धाम मां चिंतपूर्णी देवी के संध्याकाल आरती एवं श्रृंगार दर्शन तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम तपोवन विधानसभा सत्र के पहले दिन मटौर में दिखा भारी जाम कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल कांग्रेस विधायक दल की बैठक के बाद धर्मशाला में सोनिया गांधी की किताब लॉन्च करते CM सुक्खू और रजनी पाटिल धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला के तपोवन परिसर पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, सुनिए क्या बोले धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू। धर्मशाला में शीतकालीन विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन पहुंचे मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू।

संजीरेव भारद्वाज। धर्मशाला

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर ने हरोली में प्रस्तावित बल्क ड्रग पार्क परियोजना को लेकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सुक्खू सरकार की सुस्ती, लापरवाही और प्रशासनिक विफलताओं के कारण प्रदेश की इस महत्वाकांक्षी औद्योगिक परियोजना की रफ्तार धीमी पड़ गई है।

बिक्रम ठाकुर ने कहा कि बल्क ड्रग पार्क हिमाचल प्रदेश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार और तत्कालीन भाजपा सरकार के प्रयासों से मिला था। कोरोना काल के दौरान देश में दवा निर्माण के लिए कच्चे माल की विदेशी निर्भरता को कम करने के उद्देश्य से केंद्र सरकार ने देश में तीन बल्क ड्रग पार्क स्थापित करने का निर्णय लिया था, जिसमें हिमाचल प्रदेश को भी शामिल किया गया।

उन्होंने कहा कि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद हिमाचल को यह परियोजना तत्कालीन भाजपा सरकार की प्रभावी पैरवी और प्रयासों के कारण मिली थी। परियोजना का शिलान्यास भी भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुआ और इसे प्रदेश के औद्योगिक विकास की दिशा में बड़ी उपलब्धि माना गया था। इससे हजारों युवाओं के लिए प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है।

पूर्व मंत्री ने कहा कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि बल्क ड्रग पार्क हिमाचल प्रदेश में ही स्थापित होगा और इसे किसी अन्य राज्य में स्थानांतरित करने का कोई प्रश्न नहीं है। ऐसे में प्रदेश सरकार द्वारा केंद्र पर आरोप लगाना केवल अपनी विफलताओं को छिपाने का प्रयास है।

बिक्रम ठाकुर ने आरोप लगाया कि यदि सरकार इस परियोजना को मिशन मोड में आगे बढ़ाती तो अब तक बड़े पैमाने पर निवेश प्रदेश में आ चुका होता और उद्योगों की स्थापना शुरू हो गई होती। उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में ऐसी परियोजनाओं पर तेजी से काम हो रहा है, जबकि हिमाचल में विकास कार्य राजनीतिक कारणों से प्रभावित हो रहे हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से आग्रह किया कि वे केंद्र सरकार को दोष देने की राजनीति छोड़कर बल्क ड्रग पार्क जैसी महत्वपूर्ण परियोजना को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि यह परियोजना केवल ऊना जिला ही नहीं बल्कि पूरे हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक भविष्य को नई दिशा देने की क्षमता रखती है।

बिक्रम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार को लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा कर निर्माण प्रक्रिया में तेजी लानी चाहिए ताकि युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिल सकें। उन्होंने दावा किया कि हिमाचल की जनता जानती है कि प्रदेश को मिली बड़ी विकास परियोजनाएं भाजपा सरकार की दूरदर्शी सोच और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व का परिणाम हैं। साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि विकास योजनाओं को समय पर पूरा करने में आखिर देरी क्यों हो रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0