"हिमाचल में आयुष्मान योजना पर लापरवाही!” बिक्रम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला

पूर्व मंत्री बिक्रम ठाकुर ने आयुष्मान भारत योजना को ऐतिहासिक बताते हुए हिमाचल सरकार पर इसे सही ढंग से लागू न करने का आरोप लगाया। उन्होंने बुजुर्गों के लिए विशेष अभियान चलाने की मांग की।

Apr 30, 2026 - 21:04
May 1, 2026 - 20:38
 0  27
"हिमाचल में आयुष्मान योजना पर लापरवाही!” बिक्रम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला

धर्मशाला।

पूर्व उद्योग मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बिक्रम ठाकुर ने आयुष्मान भारत दिवस के अवसर पर आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना को देश की स्वास्थ्य व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव लाने वाली योजना बताया।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2018 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में शुरू की गई यह योजना आज दुनिया की सबसे बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य बीमा योजना बन चुकी है, जिसके तहत पात्र परिवारों को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर मिलता है।

बिक्रम ठाकुर ने बताया कि देशभर में 12 करोड़ से अधिक गरीब एवं वंचित परिवार इस योजना से लाभान्वित हो रहे हैं, जबकि 28 अक्टूबर 2025 तक 42 करोड़ से अधिक आयुष्मान कार्ड जारी किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि लाखों लोगों को गंभीर बीमारियों का मुफ्त और कैशलेस इलाज मिल चुका है, जिससे गरीब परिवारों को आर्थिक राहत मिली है।

उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार द्वारा 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को भी इस योजना से जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति वंचित न रहे

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0