बिलासपुर और सोलन में युवकों ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

हिमाचल के बिलासपुर और सोलन में 19 और 29 वर्षीय युवकों की मौत के मामले सामने आए हैं। पुलिस ने घटनास्थलों पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Feb 8, 2026 - 16:49
 0  54
बिलासपुर और सोलन में युवकों ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

बिलासपुर / सोलन । तलाई के कलोल क्षेत्र में किराये के कमरे में रह रहे पॉलिटेक्निक कॉलेज कलोल के छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। गौरव (19) गांव और डाकघर कच्छेहरा, तहसील जयसिंहपुर कांगड़ा का रहने वाला था। वह इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के छठे सेमेस्टर का छात्र था।

सूचना मिलने पर थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कमरे का दरवाजा खुला मिला और छात्र का शव छत के पंखे के कुंडे से लटका पाया गया। कमरे में प्लास्टिक की कुर्सी भी रखी मिली। मौके पर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कर शव को नीचे उतारा गया। प्रारंभिक निरीक्षण में शरीर पर किसी प्रकार की बाहरी चोट के निशान नहीं पाए गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0